देश की खबरें | तजिंदर पाल सिंह बग्गा की मां, बहन को पंजाब पुलिस ने प्रताड़ित किया : भाजपा की दिल्ली इकाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने शनिवार को आरोप लगाया कि पार्टी प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की मां और बहन को पंजाब पुलिस ने प्रताड़ित किया है।

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई ने शनिवार को आरोप लगाया कि पार्टी प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की मां और बहन को पंजाब पुलिस ने प्रताड़ित किया है।

उल्लेखनीय है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करने पर पंजाब पुलिस ने बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

हालांकि, पंजाब पुलिस या राज्य में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख आदेश गुप्ता और पार्टी के सांसद प्रवेश वर्मा ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि पंजाब में आप राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ प्रतिशोध में संलिप्त है।

वर्मा ने दावा किया, ‘‘एक डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) के नेतृत्व में पंजाब पुलिस की एक टीम बग्गा के आवास पर देर रात दो बजे पहुंची और उनकी मां तथा बहन को प्रताड़ित किया। बग्गा वहां से निकल चुके थे और उन्होंने चार स्थान बदले, जहां पंजाब पुलिस ने उनका पीछा किया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रदर्शित करता है कि पुलिस हमारे नेताओं के फोन टैप कर रही है। ’’

पंजाब पुलिस ने आप के एक नेता की शिकायत के बाद, भड़काऊ भाषण देने, शत्रुता को बढ़ावा देने और आपराधिक भयादोहन करने के आरोपों को लेकर बग्गा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गुप्ता ने आरोप लगाया कि पंजाब में आप सरकार शक्तियों का दुरूपयोग कर पुलिस का अपने हित के लिए इस्तेमल कर रही है।

बग्गा की टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ एक अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

दिल्ली भाजपा के एक अन्य नेता एवं मीडिया प्रकोष्ठ के प्रमुख नवीन कुमार ने कहा कि पुलिस उनके घर भी पहुंची। दरअसल, वह भी पंजाब पुलिस की प्राथमिकी का सामना कर रहे हैं।

दिल्ली के लक्ष्मीनगर में रह रहे कुमार ने अपने घर के बाहर पंजाब पुलिस के कर्मियों के खड़े रहने की तस्वीरें साझा की और कहा कि वह(कुमार) तब वहां नहीं थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\