विदेश की खबरें | ताईवान ने चीन की जासूसी करने के आरोपों का खंडन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीनी सरकारी मीडिया सीसीटीवी ने सोमवार रात को खबर दिखाई थी जिसमें चेंग यु चिन नामक एक व्यक्ति जासूस होना स्वीकार कर रहा है।
चीनी सरकारी मीडिया सीसीटीवी ने सोमवार रात को खबर दिखाई थी जिसमें चेंग यु चिन नामक एक व्यक्ति जासूस होना स्वीकार कर रहा है।
बीते कुछ दिनों में ऐसी यह दूसरी खबर है।
रविवार को सीसीटीवी ने दिखाया था कि ली मैंगजू नामक व्यक्ति ने चेंग की ही भांति स्वीकार किया था कि वह चीन को अस्थिर करना चाहता है और सत्ताधारी कम्युनिस्ट सरकार को नुकसान पहुंचाना चाहता है।
उसी खबर में सीसीटीवी ने कहा था कि ‘ऑपरेशन थंडर 2020’ के नाम से ताईवान द्वारा खुफिया अभियान चलाया जा रहा है और चीन ने इससे संबंधित जासूसी के सौ से अधिक मामले सुलझाए हैं।
यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine Update: जॉनसन एंड जॉनसन ने बंद किया COVID19 वैक्सीन का ट्रायल.
ताईवान के प्रधानमंत्री सू सेंग चांग ने इन आरोपों को बीजिंग द्वारा ताईवान की छवि खराब करने और भय का माहौल पैदा करने वाला बताया है।
ताईवान के विदेश मंत्रालय में यूरोपीय मामलों के प्रमुख जॉनसन चिआंग ने चीन के आरोपों को स्पष्ट रूप से दुष्प्रचार करने वाला और भ्रामक बताया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)