विदेश की खबरें | ताइवान ने उसके तट पर सैन्य अभ्यास करने के लिए चीन की निंदा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. चीन ने स्व-शासित द्वीप के दक्षिण-पश्चिमी तट पर गोलीबारी अभ्यास करने के लिए एक क्षेत्र निर्धारित किया है।
चीन ने स्व-शासित द्वीप के दक्षिण-पश्चिमी तट पर गोलीबारी अभ्यास करने के लिए एक क्षेत्र निर्धारित किया है।
चीन इस द्वीप को अपना प्रांत मानता है, जिसे जरूरत पड़ने पर बलपूर्वक लिया जा सकता है और हाल के वर्षों में उसने ताइवान के जल एवं हवाई क्षेत्र के आसपास सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं।
ताइवान के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, ‘‘चीन क्षेत्रीय शांति एवं स्थिरता के लिए सबसे बड़ा संकट है तथा ताइवान जलडमरूमध्य और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता के लिए वह एकमात्र और सबसे बड़ा खतरा है।’’
ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटे की अवधि में उसने ताइवान के आसपास 45 विमानों, 14 नौसैनिक जहाजों और चीनी सेना के एक जहाज को देखा, जिनमें से 34 उसके जल और हवाई क्षेत्र में घुस आए थे।
ताइवान ने इस बारे में विस्तार से कोई जानकारी दिए बिना कहा कि उसने इसका ‘‘माकूल जवाब’’ दिया।
ताइवान ने कहा कि इस सप्ताह की शुरुआत में किनमेन द्वीप के पास चार चीनी तट रक्षक नौकाएं उसके जलक्षेत्र में घुस आईं और उन्हें खदेड़ने के लिए उसने अपनी नौकाएं भेजीं।
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि ताइवान को लेकर एक वार्षिक बैठक के दौरान वरिष्ठ चीनी अधिकारी वांग हुनिंग ने चीन से ‘क्रॉस-स्ट्रेट’ (चीन-ताइवान) संबंधों के बारे में पहल करने और ‘‘मुख्यभूमि में मिलाने’’ की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2025 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

