ताइवान ने डब्ल्यूएचओ प्रमुख से माफी की मांग की

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदहानोम गेब्रेयेसस ने बुधवार को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एकजुटता का आह्वान किया था। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विश्व स्वास्थ्य संस्था की आलोचना की थी और उसके वित्त पोषण में कटौती की धमकी दी थी।

ताइपे, नौ अप्रैल (एएफपी) कोरोना वायरस संकट पर देर से कदम उठाने और डब्ल्यूएचओ प्रमुख द्वारा ताइवान की सरकार पर उनके खिलाफ निजी हमले करने का आरोप लगाए जाने पर ताइवान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख से बृहस्पतिवार को माफी की मांग की।

डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस अदहानोम गेब्रेयेसस ने बुधवार को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एकजुटता का आह्वान किया था। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विश्व स्वास्थ्य संस्था की आलोचना की थी और उसके वित्त पोषण में कटौती की धमकी दी थी।

संवाददाता सम्मेलन के बाद टेड्रोस ने इस जन स्वास्थ्य संकट के शुरू होने से लेकर अब तक उन पर की जा रही नस्लवादी टिप्पणियों समेत प्रतिकूल टिप्पणियों किए जाने की बात की।

टेड्रोस ने ट्रम्प का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने ताइपे में सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने जिनेवा में पत्रकारों से कहा, ‘‘तीन महीने पहले ताइवान से यह हमला किया गया था। वे मेरी आलोचना और अपमान करने लगे लेकिन मुझे परवाह नहीं है।’’

इन टिप्पणियों से ताइवान में आक्रोश पैदा हो गया है और उसने टेड्रोस की टिप्पणियों को ‘‘निराधार’’ बताया।

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘हमारे देश ने जनता को उनके खिलाफ निजी हमले करने या कोई नस्लीय भेदभावपूर्ण टिप्पणियां करने के लिए कभी प्रेरित नहीं किया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\