खेल की खबरें | पाकिस्तान हॉकी टीम के मुख्य कोच बने ताहिर जमां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व ओलंपियन ताहिर जमां को पाकिस्तान हॉकी टीम का नया मुख्य कोच बनाया गया है जो चीन में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम से जुड़ेंगे ।

कराची, चार सितंबर पूर्व ओलंपियन ताहिर जमां को पाकिस्तान हॉकी टीम का नया मुख्य कोच बनाया गया है जो चीन में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम से जुड़ेंगे ।

टूर्नामेंट आठ सितंबर से शुरू होगा । पाकिस्तान हॉकी महासंघ के साथ अल्पकालिक करार से रोलेंट ओल्टमेंस के इनकार के बाद आनन फानन में यह नियुक्ति की गई है ।

पिछले दो अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पाकिस्तानी टीम के साथ रहे ओल्टमेंस को चीन में टीम से जुड़ना था लेकिन उन्होंने ऐन मौके पर दीर्घकालिन करार की मांग की ।

पीएचएफ के एक अधिकारी ने कहा ,‘‘ ताहिर जमां अब तकनीकी और रणनीति पहलू देखेंगे जबकि जीशान को टूर्नामेंट के लिये टीम का मैनेजर बनाया गया है ।’’

जमां 1992 ओलंपिक , 1994 विश्व कप और चैम्पियंस ट्रॉफी में कांस्य पदक जीतने वाली पाकिस्तान टीम के सदस्य रहे हैं ।

पीएसएफ अधिकारियों ने टीम में किसी मतभेद से इनकार किया जबकि ऐसी खबरें थी कि टीम कप्तान अम्माद शकील बट और कुछ खिलाड़ियों के सहायक कोचों जीशान अशरफ और उस्मान से मतभेद हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें