देश की खबरें | तबलीगी: नाबालिग मलेशियाई नागरिक के खिलाफ किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष आरोपपत्र दायर करने का निर्देश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को पुलिस को उस नाबालिग मलेशियाई नागरिक के खिलाफ किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष अलग से आरोपपत्र दायर करने को कहा जिसके खिलाफ वीजा नियमों का उल्लंघन कर यहां तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम में शामिल होने, अवैध रूप से धर्म प्रचार करने और कोविड-19 से संबंधित सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

नयी दिल्ली, 10 जुलाई दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को पुलिस को उस नाबालिग मलेशियाई नागरिक के खिलाफ किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष अलग से आरोपपत्र दायर करने को कहा जिसके खिलाफ वीजा नियमों का उल्लंघन कर यहां तबलीगी जमात के एक कार्यक्रम में शामिल होने, अवैध रूप से धर्म प्रचार करने और कोविड-19 से संबंधित सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

इससे पहले, इस मामले में 121 अन्य आरोपियों के साथ उसके खिलाफ भी आरोपपत्र दायर किया गया था।

यह भी पढ़े | गैंगस्टर विकास दुबे का अंतिम संस्कार किया गया, पत्नी और बेटे साथ मौजूद रहे करीबी रिश्तेदार.

मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट गुरमोहिना कौर ने जांच अधिकारी को नाबालिग के खिलाफ 13 जुलाई तक संबंधित किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष अलग से आरोपपत्र दायर करने का निर्देश दिया है।

अदालत जांच अधिकारी के आवेदन पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें नाबालिग के खिलाफ मामला बंद करने का अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2089 नए मामले, 2468 हुए ठीक: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

आवेदन में कहा गया है कि आरोपपत्र में अनजाने में उसके नाम का उल्लेख हो गया है। इसमें उसके खिलाफ मामला बंद करने का अनुरोध किया गया है क्योंकि वह नाबालिग है और उसे गिरफ्तार किए बिना उसके खिलाफ आरोपपत्र दायर कर दिया गया।

अदालत ने अपने आदेश में कहा, ''जांच अधिकारी को निर्देश दिया जाता है वह कानून के अनुसार जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए सोमवार 13 जुलाई तक संबंधित किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष अलग से आरोपपत्र दायर करें।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\