देश की खबरें | श्रीलंका में छह जुलाई से शुरू होगा टीएएआई सम्मेलन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और श्रीलंका के पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों, टूर ऑपरेटर एवं अन्य महत्वपूर्ण हितधारकों समेत 500 से अधिक प्रतिनिधि बृहस्पतिवार को कोलंबो में शुरू हो रहे चार दिवसीय भव्य सम्मेलन में भाग लेंगे।
नयी दिल्ली,पांच जुलाई भारत और श्रीलंका के पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों, टूर ऑपरेटर एवं अन्य महत्वपूर्ण हितधारकों समेत 500 से अधिक प्रतिनिधि बृहस्पतिवार को कोलंबो में शुरू हो रहे चार दिवसीय भव्य सम्मेलन में भाग लेंगे।
‘ट्रैवल एजेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ (टीएएआई) के इस 67 वें सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। यह सम्मेलन छह जुलाई को शुरू होगा । उसका समापन नौ जुलाई को होगा।
कोलंबो में बृहस्पतिवार शाम को ऐतिहासिक भंडारनायके मेमोरियल इंटरनेशनल कांफ्रेंस हॉल में सम्मेलन का उद्घाटन कार्यक्रम होगा। इसमें कलाकारों की मंडलियां अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां भी देंगी।
टीएएआई अध्यक्ष ज्योति मायल ने कहा, ‘‘ श्रीलंका के राष्ट्रपति 67 वें वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे और वह प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।’’
उन्होंने कहा कि भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले भी उसके उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित होंगे।
वर्ष 1955 में स्थापित टीएएआई भारत में यात्रा संबंधी सबसे पुरानी एसोसिएशन में एक है। इसका पिछला सम्मेलन 2022 में सिंगापुर में हुआ था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)