एजेंसी न्यूज

Team India's Open Bus Parade In Mumbai: टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम का होगा रोड शो, फिर वानखेड़े में सम्मानित किया जायेगा

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पीटीआई से कहा, ‘‘टीम बीसीसीआई द्वारा मुहैया करायी गयी एयर इंडिया की विशेष विमान से बारबाडोस से रवाना हो गयी. बारबाडोस में फंसे भारतीय पत्रकार भी बीसीसीआई अध्यक्ष (रोजर बिन्नी) और सचिव (जय शाह) के साथ इसी फ्लाइट में आ रहे हैं.’’

Team India's Open Bus Parade In Mumbai: टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम का होगा रोड शो, फिर वानखेड़े में सम्मानित किया जायेगा
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

मुंबई: टी20 विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम को गुरुवार को खुली बस में रोड शो के बाद यहां वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जायेगा. भारतीय टीम के गुरुवार को सुबह छह बजकर 20 मिनट पर नयी दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है. Indian Team Schedule: पीएम मोदी के साथ नाश्ता, खुली बस में परेड...जानें कल विश्व कप विजेता भारतीय टीम का दिल्ली से मुंबई तक कैसे होगा स्वागत

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने पीटीआई से कहा, ‘‘टीम बीसीसीआई द्वारा मुहैया करायी गयी एयर इंडिया की विशेष विमान से बारबाडोस से रवाना हो गयी. बारबाडोस में फंसे भारतीय पत्रकार भी बीसीसीआई अध्यक्ष (रोजर बिन्नी) और सचिव (जय शाह) के साथ इसी फ्लाइट में आ रहे हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘फ्लाइट कल सुबह दिल्ली हवाईअड्डे पर उतरेगी. टीम सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात करेगी. इसके बाद टीम मुंबई के लिए उड़ान भरेगी जहां उनके सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.’’

शुक्ला ने कहा, ‘‘नरीमन प्वाइंट से खुली बस में रोड शो कराया जायेगा और फिर खिलाड़ियों को घोषित 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जायेगा.’’ इसी तरह का रोड शो 14 साल पहले भी कराया गया था जब महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली टीम ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका में शुरूआती विश्व टी20 के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था.

रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम ने शनिवार को हुए 2024 टी20 विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर सात रन की रोमांचक जीत दर्ज कर खिताब जीता था. स्थानीय प्रशासन और क्रिकेट अधिकारियों द्वारा अंतिम योजना तैयार की जा रही है. उम्मीद है कि टीम नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक एक खुली बस में रोड शो करेगी, जहां बीसीसीआई का मुख्यालय भी है. भारतीय टीम के सदस्यों के लिए वानखेड़े में सम्मान समारोह की भी योजना बनाई गई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2024 05:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).