खेल की खबरें | टी20 विश्व कप की तैयारियां सही राह पर : मिसबाह

कराची, सात सितंबर पाकिस्तान के मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक ने 2021 टी20 विश्व कप की तैयारियों को लेकर चिंताओं को खारिज करते हुए कहा है कि भारत में होने वाले टूर्नामेंट के लिये उनके पास मजबूत टीम होगी ।

उन्होंने यह भी साफ किया कि विश्व कप की रणनीति में टीम प्रबंधन ने वहाब रियाज, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद और शोएब मलिक जैसे खिलाड़ियों की भूमिकायें सोच रखी है ।

यह भी पढ़े | IPL 2020: आईपीएल थीम सॉन्ग ‘आएंगे हम वापस’ सुनकर बढ़ जाएगा दर्शकों का उत्साह, देखें वीडियो.

मिसबाह ने लाहौर में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि वह सीमित ओवरों के कप्तान बाबर आजम को मजबूत बनाना चाहते हैं और यह गलत धारणा है कि टीम प्रबंधन उन पर दबाव बना रहा है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ बाबर मजबूत है और अपने फैसले खुद लेता है । हम उसे और मजबूत बनाने की कोशिश कर रहे हैं ।’’

यह भी पढ़े | Jwala Gutta Gets Engaged to Vishnu Vishal: बैडमिंटन स्टार ज्वाला गुट्टा ने जन्मदिन पर साउथ सुपरस्टार विष्णु विशाल से की सगाई, देखें लेटेस्ट फोटोज.

उन्होंने कहा कि विश्व कप के लिये युवाओं को तैयार करने के मकसद से उनके पास काफी समय है ।

उन्होंने कहा ,‘‘टी20 क्रिकेट में हमारी तैयारियां सही दिशा में जा रही है । हमें लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा । हमारे पास युवा गेंदबाज है और हमने सही खिलाड़ियों पर निवेश किया है ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)