विदेश की खबरें | सीरिया में विद्रोही दमिश्क के भीतर पहुंचे, असद के दशकों पुराने शासन के समाप्त होने का खतरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सीरियाई विद्रोहियों ने देश की राजधानी में घुसने का दावा किया। इस बीच, सरकार ने राष्ट्रपति बशर असद के देश छोड़कर जाने की अफवाहों का खंडन किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सीरियाई विद्रोहियों ने देश की राजधानी में घुसने का दावा किया। इस बीच, सरकार ने राष्ट्रपति बशर असद के देश छोड़कर जाने की अफवाहों का खंडन किया।

सुरक्षा बलों का होम्स से पीछे हटना असद के लिए संभवत: एक बड़ा झटका है। यह शहर, राजधानी दमिश्क और सीरिया के तटीय प्रांतों लताकिया और टारटस के बीच स्थित है। ये प्रांत सीरियाई नेता के समर्थकों का आधार हैं और यहां रूसी रणनीतिक नौसैनिक अड्डा है।

सरकार समर्थक ‘शम एफएम’ समाचार संस्थान ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि सरकारी बलों ने सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर के बाहर मोर्चा संभाल लिया है।

ब्रिटेन स्थित ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ के प्रमुख रामी अब्दुर्रहमान ने कहा कि सीरियाई सैनिक और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के सदस्य शहर से हट गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विद्रोही शहर के कुछ हिस्सों में घुस गए हैं।

विद्रोहियों ने शनिवार को घोषणा की कि उन्होंने होम्स पर कब्जा कर लिया है और वे दमिश्क के भीतर गए हैं।

सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गीर पेडरसन ने सीरिया में ‘‘व्यवस्थित ढंग से राजनीतिक बदलाव’’ सुनिश्चित करने के लिए जिनेवा में तत्काल वार्ता का आह्वान किया है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड