एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | सीरिया ने सांप्रदायिक हिंसा के बाद शांति समझौते की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सरकारी समाचार एजेंसी द्वारा जारी एक खबर में बताया गया कि एक दिन पहले सांप्रदायिक झड़प हुई थी जिसमें कई लोग मारे गए थे और अगले दिन शांति समझौते की घोषणा की गई है।

विदेश की खबरें | सीरिया ने सांप्रदायिक हिंसा के बाद शांति समझौते की घोषणा की
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सरकारी समाचार एजेंसी द्वारा जारी एक खबर में बताया गया कि एक दिन पहले सांप्रदायिक झड़प हुई थी जिसमें कई लोग मारे गए थे और अगले दिन शांति समझौते की घोषणा की गई है।

खबर में बताया गया कि इजराइल की सेना ने इस क्षेत्र में हमला किया है।

सीरिया के रक्षा मंत्री मुरहफ अबू कसरा ने एक बयान में कहा, ‘‘शहर के प्रमुख व्यक्तियों के साथ समझौते के बाद हम केवल गैरकानूनी समूहों द्वारा किए गए किसी भी हमले से निपटेंगे।’’

सीरिया के सैन्य बलों और बेदौइन जनजातियों की ड्रूज़ मिलिशिया के साथ हुईं झड़पों के बाद यह शांति समझौता किया गया।

सोमवार को शांति बहाल करने भेजे गए सरकारी सुरक्षा बलों का भी स्थानीय सशस्त्र समूहों से टकराव हुआ।

वहीं, इजराइल ने सीरिया सरकार के सैन्य टैंक पर हमला किया और कहा कि वह ड्रूज़ धार्मिक अल्पसंख्यक की रक्षा के लिए कार्रवाई कर रहा है।

इजराइल में ड्रूज़ को एक वफ़ादार अल्पसंख्यक माना जाता है और वे अक्सर सशस्त्र बलों में सेवा करते हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘एसएएनए’ ने मंगलवार के हमले के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी। हालांकि, ब्रिटेन स्थित युद्ध निगरानी संस्था ‘सीरियन ऑब्ज़र्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने बताया कि इज़राइल ने सीरियाई सेना के एक टैंक पर उस दौरान हमला किया जब सेनाएं स्वैडा शहर में और अंदर तक बढ़ने लगी थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 04:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).