खेल की खबरें | सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट: हरियाणा को हराकर राजस्थान ग्रुप सी से क्वार्टर फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दीपक हुड्डा के अर्धशतक और मोहित जैन तथा कमलेश नागरकोटी की उम्दा गेंदबाजी से राजस्थान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप सी में मंगलवार को यहां हरियाणा को 30 रन से हराकर लगातार पांचवीं जीत के साथ शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

वडोदरा, नौ नवंबर दीपक हुड्डा के अर्धशतक और मोहित जैन तथा कमलेश नागरकोटी की उम्दा गेंदबाजी से राजस्थान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप सी में मंगलवार को यहां हरियाणा को 30 रन से हराकर लगातार पांचवीं जीत के साथ शीर्ष पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

राजस्थान ने पांचवें दौर के मुकाबले में हुड्डा (75) के अर्धशतक और महिपाल लोमरोर (46) के साथ उनकी तीसरे विकेट की 87 रन की साझेदारी की बदौलत चार रन पर दो विकेट गंवाने के बावजूद छह विकेट पर 155 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। हुड्डा ने 47 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके और चार छक्के मारे।

हरियाणा की टीम इसके जवाब में मोहित (14 रन पर चार विकेट) और नागरकोटी (25 रन पर तीन विकेट) की प्रभावी गेंदबाजी के सामने 19.1 ओवर में 125 रन पर ढेर हो गई। शुभम शर्मा ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 17 रन देकर एक विकेट चटकाया।

हरियाणा की ओर से सलामी बल्लेबाज चैतन्य बिश्नोई ने सर्वाधिक 41 रन बनाए। उनके अलावा शिवम चौहान (20) ही 20 रन के आंकड़े को छू पाए।

ग्रुप के दो अन्य मैचों में झारखंड ने जम्मू-कश्मीर को पांच विकेट जबकि हिमाचल प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को 30 रन से हराया।

झारखंड ने जम्मू-कश्मीर को छह विकेट पर 156 रन पर रोकने के बाद विराट सिंह (40), इशांक जग्गी (30) और कौशल सिंह (30) की पारियों की मदद से 19.2 ओवर में पांच विकेट पर 157 रन बनाकर जीत दर्ज की।

हिमाचल प्रदेश ने सात विकेट पर 148 रन बनाने के बाद आंध्र प्रदेश को 118 रन पर समेटकर जीत दर्ज की। हिमाचल की ओर से पंकज जायसवाल ने 18 रन देकर पांच जबकि कप्तान रिषी धवन ने 16 रन देकर तीन विकेट चटकाए।

राजस्थान के 20 अंक रहे। हिमाचल ने 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जहां उसका सामना 16 नवंबर को केरल से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\