ज्यूरिख पुलिस ने बताया कि पिछले सप्ताह ज्यूरिख के निकट श्लिएरेन में 59 वर्षीय व्यक्ति के घर से दो बोलोन्का कुत्ते चोली कर लिये गये।
पुलिस के मुताबिक, कुत्तों का मालिक घर से बाहर गया हुआ था। जब वह वापस आया, तो कुत्ते गायब थे और उसे एक पत्र मिला जिसमें कुत्तों को छोड़ने के लिए पैसे की मांग की गई थी।
फिरौती देने के बजाय व्यक्ति ने पुलिस को सूचित किया।
जांच के दौरान, पुलिस ने बृहस्पतिवार को ज्यूरिख हवाई अड्डे पर नार्वे के 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके बारे में मामले में संलिप्त होने का संदेह है।
जांच और अंतर यूरोपीय सहयोग के बाद पोलैंड में पुलिस ने एक 38 वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में लिया और अपहृत कुत्तों को बरामद किया, जिन्हें शुक्रवार को सुरक्षित रूप से उनके मालिक को लौटाया गया।
बोलोन्का रूस में पाले जाने वाले कुत्तों की एक नस्ल है और इसे कुछ हजार डॉलर तक में बेचा जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY