जरुरी जानकारी | स्विट्जरलैंड बन रहा है स्टार्टअप के लिए पंसदीदा गंतव्य, कई भारतीय उद्यम शुरू करने के इच्छुक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बड़ी संख्या में भारतीय उद्यमी स्विट्जरलैंड के स्टार्टअप पारिस्थतिकी तंत्र का लाभ उठाने और वहां अपना नया उद्यम शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं यह पर्वतीय देश खुद को स्टार्टअप के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में पेश कर रहा है। इसके लिए स्विट्जरलैंड ने वैश्विक स्तर पर कई प्रतिस्पर्धी कदम उठाए हैं।

नयी दिल्ली/बर्न, पांच सितंबर बड़ी संख्या में भारतीय उद्यमी स्विट्जरलैंड के स्टार्टअप पारिस्थतिकी तंत्र का लाभ उठाने और वहां अपना नया उद्यम शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं यह पर्वतीय देश खुद को स्टार्टअप के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में पेश कर रहा है। इसके लिए स्विट्जरलैंड ने वैश्विक स्तर पर कई प्रतिस्पर्धी कदम उठाए हैं।

स्विट्जरलैंड सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार यूरोपीय देशों के निर्णय लेने वाले शीर्ष निकाय संघीय परिषद ने आर्थिक मामलों, शिक्षा और अनुसंधान विभाग (ईएईआर) को स्विट्जरलैंड के स्टार्टअप पारिस्थतिकी तंत्र की समीक्षा करने को कहा था। इस समीक्षा से यह तथ्य सामने आया कि स्विट्जरलैंड का पारिस्थितिकी तंत्र अच्छी स्थिति में है, हालांकि कई क्षेत्रों में सुधार की गुंजाइश है। इनमें प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, अंतरराष्ट्रीयकरण, कुशल श्रम तथा वित्त तक पहुंच आदि शामिल हैं।

संघीय परिषद ने अब ईएईआर और न्यायिक एवं पुलिस संघीय विभाग (एफडीजेपी) को इन क्षेत्रों में और उपायों की समीक्षा को कहा है। इनके निष्कर्ष को जून, 2022 में पेश किया जा सकता है।

स्विट्जरलैंड सरकार ने कहा है कि देश की नवोन्मेषण की ताकत में स्टार्टअप कंपनियों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहती है। सरकार ने कहा है कि स्टार्टअप कंपनियों ने नवोन्मेषण की क्षमता के दोहन में उल्लेखनीय योगदान दिया है। साथ ही नवप्रवर्तन के विकास में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

भारत ऐसे उद्यमियों का प्रमुख केंद्र बन रहा है जो स्टार्टअप मार्ग के जरिये आगे बढ़ना चाहते हैं। उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे में स्विट्जरलैंड उन भारतीयों के लिए एक प्रमुख गंतव्य हो सकता है, जो वैश्विक वित्तीय केंद्र में अपना नया उद्यम लगाना चाहते हैं।

कई निवेश बैंकरों तथा अंतरराष्ट्रीय विधि कंपनियों ने कहा है कि उनसे भारत के कई उद्यमियों ने स्टार्टअप गंतव्य के रूप में स्विट्जरलैंड की क्षमता पता लगाने को कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\