देश की खबरें | स्विंग होती गेंद रोहित के लिए समस्या हो सकती है: स्टाइरिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड के पूर्व आलराउंडर स्कॉट स्टाइरिस का मानना है कि उनकी देश की टीम के खिलाफ 18 जून से साउथम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को स्विंग होती गेंद का सामना करने में परेशानी हो सकती है।

नयी दिल्ली, 14 जून न्यूजीलैंड के पूर्व आलराउंडर स्कॉट स्टाइरिस का मानना है कि उनकी देश की टीम के खिलाफ 18 जून से साउथम्पटन में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को स्विंग होती गेंद का सामना करने में परेशानी हो सकती है।

साउथम्पटन के मुख्य मैदानकर्मी साइमन ली ने स्पष्ट कर दिया है कि उनका लक्ष्य तेज और उछाल भरी पिच बनाना है और स्टाइरिस का मानना है कि यह रोहित के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है।

स्टाइरिस ने स्टार स्पोर्ट्स के शो ‘गेम प्लान’ में कहा, ‘‘यह पिच पर निर्भर करता है... मुझे लगता है कि अगर गेंद मूव करती है तो रोहित को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पारी की शुरुआत में रोहित के पैर काफी नहीं चलते। अगर ऐसा होता है तो स्विंग होती गेंद उनके लिए समस्या हो सकती है।’’

स्टाइरिस ने कहा कि न्यूजीलैंड का तेज गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है और उसमें नील वैगनर की भूमिका अहम होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजी योजना में कुछ भी छिपा हुआ नहीं है, टिम साउथी और ट्रेंट बोल्ट के साथ काइल जैमीसन या कोलिन डिग्रैंडहोम तीसरे तेज गेंदबाज की भूमिका निभाएंगे और ये नई गेंद से 22वें से 28वें ओवर तक गेंदबाजी करेंगे।’’

स्टाइरिस ने कहा, ‘‘इसके बाद नील वैगनर की भूमिका आएगी। इसलिए जब आप वैगनर के बारे में बात करते हैं तो आक्रामक गेंदबाजी करने की उसकी क्षमता है और दूसरी नई गेंद मिलने तक बीच के ओवरों में वह विराट कोहली जैसे के खिलाफ विकेट हासिल करने के लिए वास्तविक विकल्प है।’’

भारत को फाइनल से पहले तैयारी का अधिक समय नहीं मिला है जबकि न्यूजीलैंड इस मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ उसी की सरजमीं पर टेस्ट श्रृंखला जीतने के बाद उतरेगा।

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने कहा कि कोहली को क्रीज पर जमने के लिए समय देना होगा और 2018 के इंग्लैंड दौरे से प्रेरणा लेनी होगी।

पार्थिव ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उसे खुद को थोड़ा समय देना होगा और 2018 में जो किया उसके बारे में सोचना होगा जहां उसने कई शतक बनाए थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए वह 2014 की तुलना में बेहतर तैयार था लेकिन चुनौतियां होंगी और विविधता भरे तेज गेंदबाजों की चुनौती होगी। इसका कारण यह है कि यह एक आयामी तेज गेंदबाजी आक्रमण नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\