विदेश की खबरें | तमिलनाडु के नीलगिरि में स्वाइन फ्लू के चलते 50 से अधिक जंगली सुअरों की मौत: जिलाधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नीलगिरि के जिलाधिकारी एस.पी. अमृत ने जिले में मुदुमलाई बाघ अभयारण्य के निकट अफ्रीकी स्वाइन फ्लू के कारण 50 से अधिक जंगली सुअरों की मौत होने की बृहस्पतिवार को पुष्टि की।
उद्गमंडलम (तमिलनाडु), पांच जनवरी नीलगिरि के जिलाधिकारी एस.पी. अमृत ने जिले में मुदुमलाई बाघ अभयारण्य के निकट अफ्रीकी स्वाइन फ्लू के कारण 50 से अधिक जंगली सुअरों की मौत होने की बृहस्पतिवार को पुष्टि की।
अमृत ने बृहस्पतिवार को यहां पत्रकारों से कहा कि कोथागिरि, कीलकोथागिरी, कुनूर, मनजूर व ऊटी और तमिलनाडु से लगे कर्नाटक के बांदीपुर इलाके में बीते दस दिन में कुछ जंगली सुअर मृत पाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मृत सुअरों के नमूने तमिलनाडु पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान भेजे गए। जांच रिपोर्ट में उनके स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
अमृत ने अन्य जानवरों में इस बीमारी के फैलने की आशंका से इनकार किया।
चेन्नई की एक विशेष टीम बीमारी के बारे में पता लगाने के लिए नीलगिरि की यात्रा पर है।
अमृत ने कहा कि शिकार-रोधी दस्ता मृत पाए जा रहे जानवरों के निपटान में जुटा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)