खेल की खबरें | स्वियातेक और सबालेंका क्वार्टर फाइनल में, ज्वेरेव हारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शीर्ष वरीयता प्राप्त सबालेंका ने पेयटन स्टर्न्स को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हराकर पांच साल में चौथी बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। ज्वेरेव को 21वीं रैंकिंग वाले अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को सेरुंडोलो ने 7-5, 6-3 से हराया। उन्होंने पिछले साल भी यहां जर्मन खिलाड़ी को हराया था।

शीर्ष वरीयता प्राप्त सबालेंका ने पेयटन स्टर्न्स को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से हराकर पांच साल में चौथी बार इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। ज्वेरेव को 21वीं रैंकिंग वाले अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को सेरुंडोलो ने 7-5, 6-3 से हराया। उन्होंने पिछले साल भी यहां जर्मन खिलाड़ी को हराया था।

सोमवार को बड़े ब्लैकआउट के कारण 22 मैचों को स्थगित करना पड़ा था। स्वियातेक ने सेंटर कोर्ट में वापसी की और डायना श्नाइडर को 6-0, 6-7 (3), 6-4 से हराकर स्पेन की राजधानी में अपने खिताब का बचाव करने की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए।

अब उनका मुकाबला मैडिसन कीज़ से होगा, जिन्होंने डोना वेकिक को 6-2, 6-3 से हराया।

पुरुष वर्ग में, 31वीं रैंकिंग वाले माटेओ बेरेटिनी छठे रैंकिंग वाले जैक ड्रेपर से पहला सेट 7-6 (2) से हारने के बाद चोट के कारण मैच से हट गए।

छठी वरीयता प्राप्त एलेक्स डी मिनौर ने डेनिस शापोवालोव को 6-3, 7-6 (3) से हराया। सातवीं रैंकिंग वाले डी मिनौर का अगला मुकाबला लोरेंजो मुसेटी से होगा, जिन्होंने 2019 के उपविजेता स्टेफानोस सितसिपास को 7-5, 7-6 (3) से हराया।

अमेरिकी टॉमी पॉल और फ्रांसिस टियाफो दोनों ने अपने मैच जीते। 11वीं वरीयता प्राप्त पॉल ने करेन खाचानोव को 6-3, 3-6, 6-2 से, जबकि 16वीं वरीयता प्राप्त टियाफो ने एलेक्जेंडर मुलर को 6-3, 6-3 से हराया।

एक अन्य मैच में 19 वर्षीय जैकब मेन्सिक ने अलेक्जेंडर बुब्लिक को 6-3, 6-2 से हराया।

नौवीं वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव ने अमेरिकी ब्रैंडन नकाशिमा पर 3-6, 6-1, 6-4 से जीत हासिल की। चौथी रैंकिंग वाले टेलर फ्रिट्ज़ एक अन्य अमेरिकी खिलाड़ी थे, जो कैस्पर रुड से 7-5, 6-4 से हारकर बाहर हो गए।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\