खेल की खबरें | स्वियातेक ने विम्बलडन में पार की शुरुआती दौर की बाधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अब तक चार ग्रैंड स्लैम जीत चुकी स्वियातेक ने लीन को 6-1, 6-3 से हराकर विम्बलडन में अपना पहला खिताब जीतने की ओर कदम बढ़ाये।

अब तक चार ग्रैंड स्लैम जीत चुकी स्वियातेक ने लीन को 6-1, 6-3 से हराकर विम्बलडन में अपना पहला खिताब जीतने की ओर कदम बढ़ाये।

फ्रेंच ओपन की मौजूदा चैम्पियन ने कहा कि वह इस बार घसियाले कोर्ट पर बेहतर तैयारी के साथ पहुंची है। स्वियातेक अब तक विम्बलडन में चौथे दौरे से आगे नहीं बढ़ सकी है।

साल 2019 में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली बारबोरा स्ट्राइकोवा इस साल शुरुआती दौर में जीत दर्ज करने वाली पहली खिलाड़ी बनी। उन्होंने मरीना जनेवस्का को 6-1, 7-5 से हराया।

विम्बलडन में इस बीच रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों की भी वापसी हुई, लेकिन इन खिलाड़ियों के नाम के आगे उनके देश का ध्वज नहीं है। यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण पिछले साल इन देशों के खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में भाग लेने का मौका नहीं मिला था।

बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने दो साल बाद इस टूर्नामेंट में चुनौती पेश कर रही है। दो बार की इस ग्रैंड स्लैम चैम्पियन ने ढाई घंटे से अधिक समय तक चले मैच में चीन की यूआन यूई को 6-4, 5-7, 6-4 से शिकस्त दी।

रूस की 15वीं वरीयता प्राप्त लुडमिला सेमसोनोवा को रोमानिया की अना बोगडन ने 7-6, 7-6 से हराया।

महिला वर्ग में इस देश की वेरोनिका कुदेरमेतोवा भी जीत दर्ज करने में सफल रही जबकि पुरुषों में सातवीं वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव और गैर वरीय असलान करातसेव ने जीत के साथ शुरुआत की।

रुबलेव ने मैक्स परसेल को 6-3, 7-5, 6-4 से हराया तो वही करातसेव ने फ्रांस के एल. वैन एश को 6-7,6-4, 6-2, 6-4 से मात दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now