BNP Paribas Open Rematch: स्वियातेक ने नोस्कोवा से आस्ट्रेलियाई ओपन की हार का बदला किया चुकता
दूसरी वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज और तीसरी वरीयता प्राप्त यानिक सिनेर भी अगले दौर में पहुंच गए लेकिन पांचवीं वरीयता प्राप्त आंद्रेइ रूबलेव को 32वीं वरीयता प्राप्त जिरि लेहेका ने 6 . 4, 6 . 4 से हराया.
BNP Paribas Open Rematch: दूसरी वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज और तीसरी वरीयता प्राप्त यानिक सिनेर भी अगले दौर में पहुंच गए लेकिन पांचवीं वरीयता प्राप्त आंद्रेइ रूबलेव को 32वीं वरीयता प्राप्त जिरि लेहेका ने 6 . 4, 6 . 4 से हराया. यह भी पढ़ें: RCB Celebrates 16 Year With Virat Kohli: आरसीबी के साथ विराट कोहली के 16 साल की रिश्ते को किया सेलिब्रेट, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शेयर की नॉस्टैल्जिक वीडियो
अल्काराज ने फेलिक्स आगर एलियास्सिमे को 6 . 2, 6 . 3 से मात दी जबकि सिनेर ने जान लेनार्ड स्ट्रफ को 6 . 3, 6 . 4 से हराया. अल्काराज का सामना अब हंगरी के फेबियन मारोज्सान से होगा. स्वियातेक का सामना अब कजाखस्तान की यूलिया पुतिनत्सेवा से होगा जिसने मेडिसन कीस को 6 . 4, 6 . 1 से मात दी.
फ्रांसिस टियाफो भी स्टेफानोस सिटसिपास से 3 . 6, 3 . 6 से हार गए. सिटसिपास का सामना अब लेहेका से होगा. वहीं कैटी वोलिनेट्स को कैरोलिन वोज्नियाकी ने 6 . 2, 4 . 6, 6 . 0 से हराया. अमेरिका के बेन शेल्टन ने फ्रांसिस्को सेरूंडोलो को 7 . 6, 3 . 6, 7 . 6 से मात दी. अब उनका सामना सिनेर से होगा.
नोस्कोवा ने आस्ट्रेलिया ओपन में स्वियातेक को तीन सेटों में हराया था और किसी नंबर एक खिलाड़ी को हराने वाली 25 साल में पहली टीनएजर बनी थी. कोको गॉ ने सोफिया केनिन को और जेसिका पेगुला ने बेथानी माटेक सैंड्स को 7 . 5, 6 . 3 से हराया.
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 11, 2024 02:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

