एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | स्वियातेक और सिनर ने आसान जीत के साथ शुरू फ्रेंच ओपन में अपना अभियान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. स्वियातेक की यह लगातार 13 वीं जबकि फ्रेंच ओपन में लगातार 15 वीं जीत है। उन्होंने अपने चार ग्रैंड स्लैम में से तीन (2020, 2022 और 2023) पेरिस में जीते हैं।

खेल की खबरें | स्वियातेक और सिनर ने आसान जीत के साथ शुरू फ्रेंच ओपन में अपना अभियान

स्वियातेक की यह लगातार 13 वीं जबकि फ्रेंच ओपन में लगातार 15 वीं जीत है। उन्होंने अपने चार ग्रैंड स्लैम में से तीन (2020, 2022 और 2023) पेरिस में जीते हैं।

स्वियातेक के सामने अगले दौर में जापान की नाओमी ओसाका मुश्किल चुनौती होगी लेकिन पोलैंड की इस खिलाड़ी ने कहा कि उन्हें यहां घर जैसा महसूस होता है।

उन्होंने कहा , ‘‘ मुझे यहां घर जैसा महसूस होता है। यहां वापस आकर मैं काफी खुश हू। मैं अच्छा टेनिस खेलने को लेकर आश्वस्त हूं। ’’

ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन यानिक सिनर ने क्रिस यूबैंक्स पर 6-3, 6-3, 6-4 की जीत साथ अपना अभियान शुरू किया।

विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंड्रोसोवा ने रेबेका मकारोवा को 6-1, 6-3 से और ग्रैंड स्लैम में दो बार फाइनल में पहुंचने वाली ओन्स जाबेउर ने अमेरिका की साचिया विकरी को 6-3, 6-2 से शिकस्त दी।

इससे पहले स्टान वावरिंका ने रविवार को यहां रोलां गैरो पर संभवत : अपना अंतिम एकल मुकाबला खेल रहे एंडी मरे को सीधे सेटों में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया।

स्विट्जरलैंड के वावरिंका ने मरे को पहले दौर के मुकाबले में 6-4, 6-4, 6-2 से हराया।

  वावरिंका की मरे के खिलाफ 23 मुकाबलों में यह 10 वीं जीत है। दोनों पहली बार 2005 में भिड़ें थे।

वावरिंका ने मैच के बाद कहा , ‘‘ निश्चित तौर पर यह भावनात्मक है। हम अंत (करियर के) के करीब पहुंच रहे हैं। हम एक - दूसरे का काफी सम्मान करते हैं। ’’

फ्रेंच ओपन में 1980 से वावरिंका सिर्फ तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने यहां 39 बरस या इससे अधिक उम्र में जीत दर्ज की है। मरे 37 साल के हैं और वर्ष 2000 से दो खिलाड़ियों की मिलाकर उम्र के मामले में यह मुकाबला दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों का मुकाबला रहा।

वावरिंका दूसरे दौर में दुनिया के 32 वें नंबर के खिलाड़ी कैम नोरी और पावेल कोटोव के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेंगे।

रविवार को जीत दर्ज करने वाले ग्रैंड स्लैम चैंपियन खिलाड़ियों में कार्लोस अल्कारेज , नाओमी ओसाका , सोफिया केनिन और येलेना ओस्टापेंको शामिल रहे। फ्रेंच ओपन 2021 चैंपियन बारबरा क्रेसिकोवा को हालांकि विक्टोरिया गोलुबिक ने 7-6, 6-4 से हराया। यहां खिताब जीतने के बाद 24 वीं वरीय बारबरा को लगातार तीन बार पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा है।

अल्कारेज ने जेजे वोल्फ को 6-1, 6-2, 6-1 से शिकस्त दी।

महिला एकल में ओसाका ने इटली की लूसिया ब्रोंजेटी को 6-1, 4-6, 7-5 से हराया जबकि 2019 में यहां सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अमेरिका की अमांडा एनिसिमोवा ने रेबेका रामकोव को 7-6, 6-4 से शिकस्त दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 27, 2024 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).