देश की खबरें | निलंबित पुलिस अधिकारी सुनील माने को न्यायिक हिरासत में भेजा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक विशेष एनआईए अदालत ने निलंबित पुलिस अधिकारी सुनील माने को उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास एक कार में विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में शनिवार को 13 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
मुंबई, एक मई मुंबई की एक विशेष एनआईए अदालत ने निलंबित पुलिस अधिकारी सुनील माने को उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के पास एक कार में विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में शनिवार को 13 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
माने को गत अप्रैल में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दक्षिण मुंबई स्थित अंबानी के घर के पास एक कार में विस्फोटक मिलने और ठाणे निवासी मनसुख हिरन की मौत के मामले की अपनी जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।
उक्त एसयूवी हिरन के कब्जे से कथित रूप से चोरी हो गई थी।
माने को एनआईए हिरासत समाप्त होने के बाद जब अदालत में पेश किया गया तब उनके वकील आदित्य गोरे ने कहा कि चूंकि वह एक पुलिस अधिकारी हैं, उन्हें जेल में सुरक्षित रखने के लिए विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
न्यायाधीश राहुल भोसले ने तब जेल अधिकारियों को माने की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दिया।
मुंबई अपराध शाखा से सम्बद्ध माने, सहायक पुलिस निरीक्षकों सचिन वाजे और रियाज़ काजी की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में गिरफ्तार होने वाले तीसरे पुलिस अधिकारी हैं।
वाजे और काजी वर्तमान समय में न्यायिक हिरासत में हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2021 07:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

