एजेंसी न्यूज

Mumbai Shocker: अवैध संबंध होने के शक में 69 वर्षीय बुजुर्ग ने पत्नी पर तेजाब फेंका

मुंबई के सायन इलाके में अवैध संबंध होने के संदेह में 69 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Mumbai Shocker: अवैध संबंध होने के शक में 69 वर्षीय बुजुर्ग ने पत्नी पर तेजाब फेंका
Acid attack (File Photo)

मुंबई, 11 अप्रैल : मुंबई के सायन इलाके में अवैध संबंध होने के संदेह में 69 वर्षीय एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि सोमवार तड़के प्रतिक्षानगर इलाके में हुई इस घटना में 56 वर्षीय महिला मामूली रूप से घायल हो गई. अधिकारी ने बताया कि आरोपी पति को संदेह था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है जिसके बाद करीब रात के डेढ़ बजे दोनों के बीच बहस हुई. यह भी पढ़ें :महाराष्ट्र : ठाणे में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर शव राजमार्ग के पास फेंका, गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि बहस के दौरान गुस्से में आकर बुजुर्ग ने तेजाब की बोतल उठाकर महिला के चेहरे पर फेंक दिया और उसे घायल कर दिया. उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2023 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).