देश की खबरें | संदिग्ध आतंकवादी के रिश्तेदार ने उत्तर प्रदेश में किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस द्वारा 14 सितंबर को यहां पांच अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किए गए कथित तौर पर पाकिस्तान-आईएसआई द्वारा प्रशिक्षित एक आतंकवादी के रिश्तेदार ने उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में एक पुलिस थाने में आत्मसमर्पण किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 सितंबर दिल्ली पुलिस द्वारा 14 सितंबर को यहां पांच अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किए गए कथित तौर पर पाकिस्तान-आईएसआई द्वारा प्रशिक्षित एक आतंकवादी के रिश्तेदार ने उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में एक पुलिस थाने में आत्मसमर्पण किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शुक्रवार रात इलाहाबाद के करेली थाने में आत्मसमर्पण करने वाले कथित आतंकवादी के चाचा हुमैद-उर-रहमान को औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ की एक टीम को लखनऊ भेजा गया है।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को कहा, "हुमैद-उर-रहमान ने शुक्रवार रात करेली पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया। विशेष प्रकोष्ठ की एक टीम को ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद औपचारिक रूप से उसे गिरफ्तार करने के लिए लखनऊ भेजा गया है।"

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने मंगलवार को पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा प्रशिक्षित दो आतंकियों सहित कुल छह आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने बताया था कि आतंकवादी गणेश चतुर्थी, नवरात्र त्योहारों को दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में कई जगहों पर बम विस्फोट करने की कथित साजिश रच रहे थे।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान जान मोहम्मद शेख (47) उर्फ ‘समीर’, ओसामा (22), मूलचंद (47), जीशान कमर (28), मोहम्मद अबु बकर (23) और मोहम्मद आमिर जावेद (31) के तौर पर हुई है, जिन्हें दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया गया।

पाक में प्रशिक्षित दो आतंकवादियों- ओसामा और कमर- ने यह खुलासा किया था कि रहमान (48) ने उनके जाने और आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा बनने के लिये उन्हें उकसाया था। इसके बाद रहमान के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था।

पुलिस ने कहा था कि गिरफ्तार किए गए लोगों में ओसामा और कमर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के निर्देश पर काम कर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक उन्हें दिल्ली और उत्तर प्रदेश में विभिन्न उपयुक्त ठिकानों पर आईईडी लगाने के लिये रेकी करने का काम सौंपा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी