देश की खबरें | महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पकड़ा गया संदिग्ध नक्सली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक संदिग्ध नक्सली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गढ़चिरौली (महाराष्ट्र), 24 फरवरी पूर्वी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में एक संदिग्ध नक्सली को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीलोत्पल ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर बृहस्पतिवार को धमरांचा के जंगल में पुलिस के विशेष अभियान दल (सी-60) द्वारा नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पड़ोसी छत्तीसगढ़ के बीजापुर निवासी वेला वेलादी (35) को गिरफ्तार किया गया।

एसपी ने बताया कि वह 2001 से नक्सलियों के साथ जुड़ा हुआ था और उसने 23 दिसंबर, 2022 को टेकामेटा जंगल मुठभेड़ से नक्सली ‘भास्कर’ की भागने में मदद की थी।

एक अदालत ने वेलादी को 28 फरवरी, 2023 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

अधिकारियों ने बताया कि गढ़चिरौली पुलिस ने एक जनवरी, 2022 से अब तक 65 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\