एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में पुलिस गोलीबारी में संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर घायल हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के कार्बी आंगलोंग जिले में कथित तौर पर हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | असम में पुलिस गोलीबारी में संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर घायल हुआ

दिफू, 19 अप्रैल असम के कार्बी आंगलोंग जिले में कथित तौर पर हिरासत से भागने की कोशिश कर रहा एक संदिग्ध मादक पदार्थ तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खटखटी थाना क्षेत्र में सोमवार को संदिग्ध तस्कर और एक अन्य आरोपी को 100 ग्राम मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक के द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम पड़ोसी नागालैंड के दीमापुर से उसके सहयोगी को पकड़ने के लिए ले जा रही थी।

पुलिस ने कहा कि जब वाहन कुछ देर रुका तो आरोपी ने पुलिसकर्मियों को एक तरफ धक्का दिया और पास के जंगल की ओर भाग गया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, '' रुकने को लेकर दी गई चेतावनियों के अनसुना करने पर हमें उस पर गोली चलानी पड़ी और पैर में गोली लगने से घायल हो गया।''

फिलहाल उसका इलाज दिफू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2022 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).