देश की खबरें | श्रीनगर हवाई अड्डे पर संदिग्ध ड्रोन हमला, जवाबी कार्रवाई शुरू: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर हवाई अड्डे पर शुक्रवार रात संदिग्ध ड्रोन हमला हुआ जिसके बाद जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, नौ मई श्रीनगर हवाई अड्डे पर शुक्रवार रात संदिग्ध ड्रोन हमला हुआ जिसके बाद जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब एक दिन पहले ही भारत ने पाकिस्तानी सेना द्वारा ड्रोन और मिसाइलों के जरिए भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला करने के प्रयास को विफल कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले शाम को जम्मू क्षेत्र और दक्षिण कश्मीर में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं और सायरन बजने लगे, तथा जम्मू-कश्मीर के कई हिस्से अंधेरे में डूब गए।

रक्षा अधिकारियों ने बताया कि जम्मू, सांबा और पड़ोसी पंजाब के पठानकोट जिले में भी ड्रोन देखे गए और उन्हें मार गिराया जा रहा है।

श्रीनगर में मस्जिदों के लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल कर कहा गया कि स्थानीय लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों की लाइटें बंद रखें ।

दक्षिण कश्मीर में अवंतीपुरा एयरबेस के आसपास के इलाकों में विस्फोटों की आवाज सुनी गई।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू के उधमपुर और नगरोटा में भी ड्रोन देखे गए।

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\