खेल की खबरें | पाकिस्तान की घरेलू टी20 लीग के दौरान संदिग्ध सट्टेबाज ने खिलाड़ी संपर्क किया: पीसीबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को बताया कि मौजूदा घरेलू टी20 टूर्नामेंट के दौरान एक संदिग्ध सट्टेबाज ने एक खिलाड़ी के साथ संपर्क किया।

लाहौर, 15 अकटूबर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को बताया कि मौजूदा घरेलू टी20 टूर्नामेंट के दौरान एक संदिग्ध सट्टेबाज ने एक खिलाड़ी के साथ संपर्क किया।

पीसीबी ने पुष्टि की कि रावलपिंडी में चल रहे राष्ट्रीय टी20 कप के दौरान एक खिलाड़ी ने संदिग्ध सट्टेबाज के संपर्क करने की शिकायत की है।

यह भी पढ़े | Lakshmipathy Balaji Death Hoax: बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी का हुआ एक्सीडेंट? कार एक्सीडेंट में उनके निधन के दावे के साथ क्षतिग्रस्त BMW की तस्वीरें वायरल, जानें इस खबर की सच्चाई.

पीसीबी ने बयान में कहा, ‘‘सूचना मिलने के बाद पीसीबी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई ने स्वयं जांच की और कुछ संवेदनशील सूचना मिली, जिसे एफआईए (संघीय जांच एजेंसी) को दे दिया गया है, जिसे जरूरी विशेषज्ञता हासिल है और इस तरह के मामलों की जांच के संसाधान, क्षमता और अधिकार उसके पास है।’’

खिलाड़ियों ने संपर्क किए जाने की जानकारी बोर्ड के भ्रष्टाचार रोधी और सुरक्षा निदेशक आसिफ महमूद को दी।

यह भी पढ़े | DC vs RR IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 13 रनों से हराया.

महमूद ने कहा, ‘‘हम मौजूदा जांच को प्रभावित नहीं कर सकते इसलिए इस संपर्क की कोई भी जानकारी देना अनुचित होगा।’’

उन्होंने कहा कि पीसीबी जांच की प्रगति की जानकारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को देता रहेगा।

महमूद ने कहा, ‘‘हमें पता है कि कुछ भ्रष्ट लोगों के कारण खेल पर खतरा है जो अपने निजी फायदे के लिए क्रिकेटरों को गुमराह करने की कोशिश करते हैं।’’

इस टूर्नामेंट में बाबर आजम, इमाद वसीम और मोहम्मद हफीज जैसे पाकिस्तान के शीर्ष क्रिकेटर हिस्सा ले रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\