देश की खबरें | सुष्मिता देव की जांच में संक्रमण की पुष्टि न होने के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव की जांच में कोविड-19 की पुष्टि न होने पर उन्हें सिलचर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 19 जुलाई अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव की जांच में कोविड-19 की पुष्टि न होने पर उन्हें सिलचर मेडिकल कालेज एवं अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

देव की जांच में संक्रमण की पुष्टि होने पर उन्हें आठ जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़े | एनसीपी प्रमुख शरद पवार का तंज, कहा- कुछ लोगों को लगता है कि राम मंदिर बनने से कोरोना वायरस चला जाएगा: 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सिलचर से पूर्व कांग्रेस सांसद देव ने ट्वीट किया, “12 दिन के बाद मेरी जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है। आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद।”

उन्होंने उपचार करने वाले डॉक्टरों और नर्सों को भी धन्यवाद दिया।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी ने 7 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से टेलीफोन पर की बात, कोरोना और बाढ़ की स्थिति का लिया अपडेट.

असम के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विश्व सरमा ने देव के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि उन्हें और सात दिन तक आराम करना चाहिए।

सरमा ने ट्वीट किया, “धन्यवाद सुष्मिता देव। कृपया कम से कम सात दिन और आराम कीजिए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\