देश की खबरें | सुशील मोदी ने कोविड-19 की जांच के लिए अपने नमूने भेजे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए अपने नमूने भेजे हैं।

पटना, चार जुलाई बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए अपने नमूने भेजे हैं।

दरअसल सुशील कुमार मोदी ने बिहार विधानपरिषद के कार्यवाहक सभापति अवधेश नारायण सिंह के साथ एक कार्यक्रम में शिरकत की थी और सिंह में संक्रमण की पुष्टि हुई है जिसके बाद सुशील कुमार मोदी ने आपने नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

यह भी पढ़े | महिला बालविकास मंत्री यशोमति ठाकुर ने सीएम उद्धव ठाकरे को लिखा पत्र, कहा- गर्भवती और बीमार महिला सरकारी कर्मचारियों को मिले वर्क फ्रॉम होम की इजाजत.

उप मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि सुशील कुमार मोदी के अलावा कुछ अधिकारियों और उनके स्टाफ कर्मचारियों के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘उप मुख्यमंत्री ने संक्रमण की जांच के लिए अपने नमूने आज भेजे हैं। इसके अलावा 10 अन्य अधिकारियों तथा उप मुख्यमंत्री कार्यालय के कर्मचारियों के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं।’’

यह भी पढ़े | बिहार CM नीतीश और उनके सचिवों की Covid-19 की जांच रिपोर्ट आई नेगेटिव.

गौरतलब है कि सुशील कुमार मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गत एक जुलाई को नवनिर्वाचित विधानपरिषद सदस्यों के शपथग्रहण समारोह में विधानपरिषद के कार्यवाहक सभापति के साथ मंच साझा किया था।

कुमार ने भी अपने नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Organ Donation in India: अंगदान का महादान! अब आधार और ABHA आईडी से घर बैठे करें पंजीकरण, जानें मध्य प्रदेश सरकार की नई सम्मान नीति

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच 40वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Bittu Bajrangi Marriage Fraud: बिट्टू बजरंगी के साथ 'शादी का झांसा' देकर ठगी, नूंह हिंसा के आरोपी से लुटेरों ने ऐंठे 33 हजार रुपये; अलीगढ़ के मंदिर में इंतजार करता रह गया दूल्हा

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\