देश की खबरें | सुशांत का दोस्त और बावर्ची पूछताछ के लिए डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई द्वारा पूछताछ के लिए सिद्धार्थ पिठानी और राजपूत के बावर्ची रहे नीरज सिंह रविवार सुबह यहां डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 23 अगस्त अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई द्वारा पूछताछ के लिए सिद्धार्थ पिठानी और राजपूत के बावर्ची रहे नीरज सिंह रविवार सुबह यहां डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पिठानी यहां राजपूत के साथ उनके फ्लैट में रहते थे।
अधिकारी ने कहा कि पिठानी और नीरज अलग-अलग सांताक्रूज के कलिना स्थित गेस्ट हाउस पहुंचे। मामले की जांच कर रही केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम गेस्ट हाउस में ठहरी हुई है।
अधिकारी ने कहा कि फिलहाल उनसे पूछताछ चल रही है।
मामले की जांच कर रही सीबीआई की टीम फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ शनिवार की दोपहर को अभिनेता के बांद्रा स्थित आवास पर पहुंची थी। राजपूत के फ्लैट में सीबीआई की टीम फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मिलकर अपराध के घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने पहुंची, जहां वह 14 जून को मृत मिले थे।
राजपूत का रसोइया नीरज और फ्लैट में उनके साथ रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी भी सीबीआई की टीम के साथ थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2020 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

