देश की खबरें | सुशांत के चचेरे भाई ने उनकी मौत से जुड़े सभी सबूतों और गवाहों की सुरक्षा की मांग की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 18 अगस्त भाजपा के विधायक और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के चचेरे भाई नीरज कुमार सिंह उर्फ बबलू ने मंगलवार को अपने भाई (सुशांत) की मौत से जुड़े सभी गवाहों और सबूतों के लिए सुरक्षा की मांग की।

सिंह ने मंगलवार को कहा कि बेहतर होगा कि सीबीआई इस मामले में तुरंत अपनी जांच शुरू कर दे क्योंकि मामले से जुड़े गवाहों की हत्या समेत किसी भी तरह की गड़बड़ी से इंकार नहीं किया जा सकता है या सबूतों के साथ छेड़छाड़ की जा सकती है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Pandemic in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का तांडव, एक दिन में 11,119 नए केस, 422 लोगों की हुई मौत.

उन्होंने कहा, ‘‘भविष्य में किसी गवाह के साथ कोई दुर्व्यवहार हो सकता है या उसकी हत्या हो सकती है। किसी भी आशंका को खारिज नहीं किया जा सकता। मुंबई में जिस तरह से चीजें/बातें सामने आ रही हैं, हम चाहते हैं कि जो गवाह आगे आ रहे हैं, उन्हें सुरक्षा दी जाए।’’

विधायक ने कहा, ‘‘मामले में सबूतों के साथ छेड़छाड़ ना हो यह सुनिश्चित करने के लिए बेहतर होगा कि सीबीआई तुरंत जांच शुरू कर दे।’’

यह भी पढ़े | ओडिशा विधानसभा का मॉनसून सत्र 30 सितंबर से पहले होगा शुरू: 18 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने हालांकि इस संबंध में कुछ नहीं कहा कि गवाहों या सबूतों को किससे खतरा है।

उल्लेखनीय है कि सुपौल जिले की छातापुर विधानसभा सीट से विधायक सिंह ने 12 अगस्त को अभिनेता के परिवार विशेषकर उनके शोक संतप्त पिता के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत को कानूनी नोटस भेजा था।

हाल ही में शिवसेना के मुखपत्र “सामना” में राउत ने परोक्ष रूप से कहा था कि सुशांत अपने पिता की ''दूसरी शादी'' से नाराज थे और शायद यही उनकी आत्महत्या का कारण रहा होगा।

सिंह ने राउत द्वारा की गयी टिप्पणी को खारिज करते हुए गत 10 दिसंबर को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह ऐसी बातें करने से बचें पहीं तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करने पर विचार किया जा सकता है।

सुशांत (34) पिछले 14 जून को अपने बांद्रा आवास के अंदर मृत पाए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)