पटना, 21 अगस्त अभिनेता एवं पूर्व सांसद शत्रुघन सिन्हा ने शुक्रवार को उम्मीद जतायी कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत की गुत्थी को सीबीआई सुलझा लेगी।
साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार और महाराष्ट्र राज्यों तथा कुछ लोगों के ''उंगली उठाने'' के कारण यह मामला ''उलझ'' गया था।
यह भी पढ़े | Actress Sonakshi Sinha: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के सोशल मीडिया अकाउंट अभद्र कमेंट करने वाला शख्स गिरफ्तार.
मामले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए सिन्हा ने कहा, '' हजारों मील की यात्रा भी पहले कदम के साथ शुरू होती है।''
उन्होंने कहा कि सुशांत ''बेहद प्रतिभाशाली'' कलाकार थे।
यह भी पढ़े | बिहार में बिगड़े बाढ़ के हालात, मुंबई समेत कई स्थानों पर ‘भारी से बहुत भारी बारिश’ की चेतावनी.
सिन्हा ने हिंदी फिल्मी दुनिया के उन लोगों पर भी निशाना साधा जो पूरे मामले में चुप्पी साधे रहे और छोटे शहरों से आने वाले कलाकारों को कमतर आंकते हैं।
पूर्व सांसद ने कहा कि उन्होंने निष्पक्ष जांच के लिए पहले ही मामले को सीबीआई को सौंपे जाने की वकालत की थी ताकि बिहार और महाराष्ट्र पुलिस के बीच की तकरार भी समाप्त हो सके।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY