देश की खबरें | सुशांत आत्महत्या मामला : अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती बयान दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंची

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अपने दोस्त और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए बृहस्पतिवार को यहां बांद्रा पुलिस थाने पहुंची।

जियो

मुंबई, 18 जून बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती अपने दोस्त और अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए बृहस्पतिवार को यहां बांद्रा पुलिस थाने पहुंची।

एक अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच अधिकारी ने रिया चक्रवर्ती को पुलिस थाने बुलाया था।

यह भी पढ़े | असम में COVID-19 के 82 नए मामले दर्ज, कुल मामलों की संख्या 4,777: 18 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि वह सुबह करीब साढ़े 11 बजे पुलिस थाने पहुंचीं।

पुलिस ने बुधवार को बॉलीवुड कास्टिंग निर्देशक मुकेश छाबड़ा का बयान दर्ज किया था जो राजपूत के करीबी थे।

यह भी पढ़े | सीएम योगी ने जून अंत तक COVID-19 अस्पतालों में बेड की संख्या डेढ़ लाख तक करने के दिए निर्देश.

पुलिस राजपूत के अवसादग्रस्त होने के पीछे की वजहों की समझने की कोशिश कर रही है।

अभी तक पुलिस ने राजपूत के परिवार के सदस्यों समेत 10 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘सभी मामलों में यह एक प्रक्रिया होती है।’’

सूत्र ने बताया कि पुलिस कुछ प्रोडक्शन हाउस के लोगों को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है।

गौरतलब है कि राजपूत ने 14 जून को बांद्रा में अपने अपार्टमेंट में आत्महत्या कर ली थी।

उनके पिता के के सिंह ने पुलिस को बताया कि वह और परिवार के अन्य सदस्य राजपूत के अवसाद के पीछे की वजह नहीं जानते।

इससे पहले महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देखमुख ने कहा था कि मुंबई पुलिस ‘‘पेशेवर प्रतिद्वंद्विता’’ के पहलू से भी जांच करेगी जिसे इस आत्महत्या की कथित वजह बताया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\