देश की खबरें | सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ''दिल बेचारा'' का शीर्षक गीत रिलीज, प्रशंसकों ने बांधे तारीफों के पुल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ''दिल बेचारा'' का शीर्षक गीत शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया, जिसने एक बार फिर उनके प्रशंसकों के बीच उनकी यादें ताजा कर दीं।

मुंबई, 10 जुलाई दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म ''दिल बेचारा'' का शीर्षक गीत शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया, जिसने एक बार फिर उनके प्रशंसकों के बीच उनकी यादें ताजा कर दीं।

''दिल बेचारा'' सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म है ।राजपूत के करीबी मित्र मुकेश छाबड़ा ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2089 नए मामले, 2468 हुए ठीक: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

फिल्म के शीर्षक गीत को ए आर रहमान ने संगीत दिया है। इसके बोल गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। गीत में नृत्य निर्देशन (कोरियोग्राफी) फराह खान ने किया है।

छाबड़ा ने इस गीत को तैयार करने की कहानी को अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है।

यह भी पढ़े | India-China Face-off: लद्दाख के तीन इलाकों से हटी चीन की सेना, एलएसी पर तनाव कम करने के लिए आज फिर हुई वार्ता.

उन्होंने कहा कि फराह खान ने बिना पैसा लिये इस गीत में नृत्य निर्देशन किया है क्योंकि वह उनके और राजपूत के साथ काम करना चाहती थीं।

छाबडा़ ने वीडिया साझा करते हुए उसके साथ लिखा, ''बॉलीवुड की बेहतरीन कोरियोग्राफर ने हमेशा की तरह, दिल बेचारा के शीर्षक गीत में शानदार नृत्य निर्देशन किया। सुशांत और संगीत के जादूगर ए आर रहमान का यह जबरदस्त गीत आपके सामने पेश है।''

इस गीत के रिलीज होते ही सुशांत के प्रशंसकों ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं।

उनके एक प्रशंसक ने ट्विटर पर लिखा, ''सुशांत ने एक बार श्रेष्ठ प्रस्तुति दी । पूरे गीत में एक जैसा जोश। उम्दा।''

एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, ''सुशांत ने पूरे दिलो-जान से नृत्य किया...वह कमाल के डांसर थे।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\