खेल की खबरें | तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा चोटिल सौरभ दुबे की जगह हैदराबाद टीम से जुड़े
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा को सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे मैचों में चोटिल सौरभ दुबे की जगह टीम में शामिल किया है।
मुंबई, चार मई बाएं हाथ के मध्यम तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा को सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी बचे मैचों में चोटिल सौरभ दुबे की जगह टीम में शामिल किया है।
रांची के रहने वाले 21 वर्षीय सुशांत ने चार प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें 13 विकेट झटके हैं।
आईपीएल ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज दुबे की पीठ में चोट लगी है और वह बाकी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
दुबे ने इस सत्र में हैदराबाद के लिए एक भी मैच नहीं खेला है।
सुशांत 20 लाख रुपये की कीमत के साथ टीम से जुड़ेंगे।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नौ में से पांच मैच जीतकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। टीम गुरुवार को यहां ब्रेबोर्न स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)