एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सुशांत मौत मामला: एनसीबी ने रिया, अन्य के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ प्रतिबंधित मादक पदार्थ के कथित लेनदेन के सिलसिले में एक आपराधिक मामला दर्ज किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

देश की खबरें | सुशांत मौत मामला: एनसीबी ने रिया, अन्य के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 26 अगस्त मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बुधवार को रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ प्रतिबंधित मादक पदार्थ के कथित लेनदेन के सिलसिले में एक आपराधिक मामला दर्ज किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने बताया कि संघीय मादक पदार्थ निरोधक एजेंसी द्वारा दर्ज की गई शिकायत में नशीली दवाओं और मादक पदार्थ निरोधक अधिनियम एनडीपीएस की विभिन्न धाराएं लगायी गई हैं। यह शिकायत प्रवर्तन निदेशालय से प्राप्त एक आधिकारिक उल्लेख के आधार पर दर्ज की गई है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को लिखा पत्र, NEET-JEE की परीक्षा को स्थगित करने का किया अनुरोध: 26 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कथित नशीले पदार्थ की लेनदेन अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (34) की मौत की आपराधिक जांच से जुड़ी है। राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने फ्लैट में फंदे से लटके पाए गए थे।

एनसीबी राजपूत मौत मामले में जांच करने वाली तीसरी संघीय जांच एजेंसी है। एनसीबी के अलावा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और सीबीआई भी इस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के राजगढ़ में शहीद सैनिक मनीष विश्वकर्मा की अंतिम यात्रा में हादसा, लोगों की भीड़ के कारण मकान की छत गिरी.

प्रवर्तन निदेशालय राजपूत की मौत के मामले में धनशोधन कोण से जांच कर रहा है। ईडी ने रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की है। ईडी को रिया के फोन से ‘‘डिलीट किये गए व्हाट्सअप संदेश’’ प्राप्त हुए हैं जिनसे कथित तौर पर प्रतिबंधित ड्रग्स के सौदे के संकेत मिले हैं।

अधिकारियों ने कहा कि रिया से ईडी ने इन संदिग्ध ड्रग्स के सौदों के बारे में पूछताछ की है और इन आरोपों को लेकर रिया का बयान धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज किया गया है।

रिया के वकील सतीश मानेहशिंदे ने 28 वर्षीय अभिनेत्री के खिलाफ लगाए गए आरोपों का खंडन किया है।

उन्होंने कहा था, ‘‘रिया ने अपने जीवन में कभी ड्रग्स का सेवन नहीं किया। वह रक्त परीक्षण के लिए तैयार है।’’

ईडी ने इसे बारे में जानकारी सीबीआई के साथ भी साझा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2020 08:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).