देश की खबरें | सुशांत मामला : तिवारी ने कहा, उनके पृथकवास में होने से जांच प्रभावित हुयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मामले की जांच करने मुंबई आए बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें पृथक-वास केंद्र में रखे जाने से जांच प्रभावित हुयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, सात अगस्त अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मामले की जांच करने मुंबई आए बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें पृथक-वास केंद्र में रखे जाने से जांच प्रभावित हुयी।

तिवारी ने बिहार रवाना होने से पहले मुंबई हवाई अड्डे के पास संवाददाताओं से कहा कि उनके साथ जांच भी पृथकवास में पहुंच गयी।

यह भी पढ़े | Air India Express Plane Crash at Calicut Airport in Kozhikode: केरल में विमान हादसा, दो हिस्सों में टूटा, अब तक 15 लोगों की मौत, 123 लोग घायल.

मध्य पटना के पुलिस अधीक्षक तिवारी अभिनेता की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की जांच के लिए रविवार को मुंबई पहुंचे थे।

मुंबई आने पर तिवारी को कोविड-19 महामारी के मद्देनजर 15 अगस्त तक पृथकवास केंद्र में रहने के लिए कहा गया था।

यह भी पढ़े | केरल के कोझिकोड विमान हादसे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया दुःख: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हालांकि बृहन्नमुंबई नगर निगम ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें पृथकवास दिशानिर्देश से छूट दी गई है और उन्हें अपने गृह राज्य लौटने की अनुमति है।

तिवारी ने संवाददाताओं से कहा, "यह किसी व्यक्ति विशेष का सवाल नहीं है, बल्कि प्रक्रिया का है। हम जिस जांच को अंजाम देने की उम्मीद कर रहे थे, वह प्रभावित हुई क्योंकि मुझे पृथकवास में रखा गया था।"

उन्होंने कहा, ‘‘ न सिर्फ मैं, बल्कि जांच भी पृथकवास में पहुंच गयी... जिस प्रक्रिया के लिए हम आए थे, वह प्रभावित हुयी।’’

सूत्रों ने बताया कि तिवारी शाम 5.30 बजे की उड़ान से पटना रवाना हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\