देश की खबरें | सुशांत मामला : अभिनेता के रसोइया से पूछताछ करेगी एनसीबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलसिले में उनके रसोइया से एनसीबी शनिवार को पूछताछ करेगी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, पांच सितंबर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ मामले की जांच के सिलसिले में उनके रसोइया से एनसीबी शनिवार को पूछताछ करेगी।

अधिकारियों ने बताया कि रसोइया दीपेश सावंत को जांच में शामिल किया गया है।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Death Case: सतीश मनेशिंदे मुंबई के एस्प्लेनेड कोर्ट में कार्यवाही के लिए होंगे पेश: 5 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि सावंत ‘‘गवाह’’ की भूमिका में है, उससे पूछताछ की जाएगी और उसका बयान दर्ज किया जाएगा।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को 10 घंटे की पूछताछ के बाद एनडीपीएस कानून (स्वापक औषधि और मन:प्रभावी कानून) के तहत शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा को गिरफ्तार किया था। शौविक, राजपूत की मौत के मामले में मुख्य आरोपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का भाई है जबकि मिरांडा दिवंगत अभिनेता का हाउस मैनेजर है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वोटरों को लुभाने में जुटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार.

दोनों को शनिवार को मेडिकल जांच के बाद स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

एनसीबी ने इस मामले में शौविक और मिरांडा के अलावा जैद विलात्रा (21) और अब्दुल बासित परिहार (23) को भी गिरफ्तार किया है। सभी एनसीबी की हिरासत में हैं।

रिया चक्रवर्ती के दो मोबाइल फोन की क्लोनिंग की सूचना प्रवर्तन निदेशालय से मिलने के बाद एजेंसी एनडीपीएस कानून के आपराधिक प्रावधानों के तहत इसकी जांच कर रही है।

राजपूत की मौत से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), सीबीआई और एनसीबी द्वारा की जा रही है।

राजपूत का शव 14 जून को उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट से मिला था।

अभिनेता की मौत के सिलसिले में ईडी और सीबीआई द्वारा दर्ज की गयी प्राथमिकियों में शौविक और मिरांडा दोनों को आरोपी बनाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Akshaya Tritiya 2026? अक्षय तृतीया कब है, 19 या 20 अप्रैल? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, महत्व और पारंपरिक अनुष्ठान की पूरी जानकारी