देश की खबरें | सुशांत मामला : जांच में शामिल होने का समन देने एनसीबी का दल रिया के घर पहुंचा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, छह सितंबर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले की जांच के सिलसिले में मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) का एक दल अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को जांच में शामिल होने का समन देने के लिये रविवार सुबह यहां उनके आवास पर पहुंचा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एजेंसी ने कहा कि मामले में आगे की जांच के लिए वह मुख्य आरोपी 28 वर्षीय रिया से पूछताछ करना चाहती है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: कन्हैया कुमार की नागरिकता समाप्त करने संबंधी याचिका खारिज, याची को देना होगा 25 हजार रुपये हर्जाना.

एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘जांच में शामिल होने का समन देने के लिए एक दल मुख्य आरोपी के घर गया है। वह दल के साथ आ सकती है या फिर अलग से भी आ सकती है।’’

एनसीबी रिया के छोटे भाई शौविक चक्रवर्ती (24), राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा (33) और राजपूत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत को इस मामले में पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

यह भी पढ़े | Hazrat Nizamuddin Aulia Dargah Reopens: दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन दरगाह को आम जनता के लिए खोला गया, यहां आने वाले लोगों को करना होगा इन नियमों का पालन.

एजेंसी ने इस मामले में कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

राजपूत का शव 14 जून को उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट से मिला था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)