देश की खबरें | सुशांत मामला: एनसीबी ने चार लोगों को हिरासत में लिया, ड्रग जब्त की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के क मामले की जांच कर रहे स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को चार लोगों को हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 18 सितंबर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के क मामले की जांच कर रहे स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को चार लोगों को हिरासत में लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हिरासत में लिए गए चार लोगों में से एक के यहां स्थित आवास पर छापेमारी करने पर एनसीबी ने 928 ग्राम चरस और नकदी बरामद की।

यह भी पढ़े | PM Narendra Modi on Agricultural Bills: पीएम मोदी बोले- देश का किसान देख रहा है, कौन लोग बिचौलियों के साथ खड़े हैं.

तीन अन्य संदिग्धों को अलग से हिरासत में लिया गया और उनके पास से करीब 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

अधिकारी ने बताया कि एनसीबी की मुंबई इकाई के दल ने अंकुश अरेंजा से ड्रग तस्करों के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर एक संदिग्ध को वर्सोवा से हिरासत में लिया। 29 वर्षीय अरेंजा से पूछताछ के दौरान इस संदिग्ध का नाम सामने आया था। छापेमारी में दल को 928 ग्राम चरस और 4,36,000 रूपये नकद बरामद हुए।

यह भी पढ़े | खचीर्ली लाइफस्टाइल को पूरा करने के लिए युवक ने दादा के अकाउंट से निकाले 15 लाख, ऐसे फूटा भांडा.

एनसीबी ने तीन अन्य संदिग्धों को भी पकड़ा जिनके पास से कुल 490 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

अरेंजा एनसीबी द्वारा पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक है।

हिरासत में लिए गए सभी संदिग्धों से पूछताछ चल रही है।

इस मामले में एनसीबी रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक समेत 12 से अधिक लोगों को हिरासत में ले चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी