देश की खबरें | सुशांत मामला: कांग्रेस ने पुलिस विरोधी अभियान में भाजपा की भूमिका की जांच करने की मांग की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कांग्रेस ने बुधवार को मुंबई के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह से अनुरोध किया कि वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में राज्य सरकार और पुलिस को बदनाम करने के उद्देश्य से "भाजपा संचालित सोशल मीडिया आतंकवाद" की जांच करें।
मुंबई, सात अक्टूबर महाराष्ट्र में कांग्रेस ने बुधवार को मुंबई के पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह से अनुरोध किया कि वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में राज्य सरकार और पुलिस को बदनाम करने के उद्देश्य से "भाजपा संचालित सोशल मीडिया आतंकवाद" की जांच करें।
एम्स के मेडिकल पैनल द्वारा राजपूत की मौत में "हत्या" के कोण से इंकार किये जाने के बाद सत्तारूढ़ शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा पर अपना हमला तेज कर दिया है। राजपूत के मौत के मामले की जांच वर्तमान में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा है।
यह भी पढ़े | झारखंड में कोरोना के 829 नए केस पाए गए, 10 की मौत: 7 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल के पुलिस आयुक्त से मिलने के बाद, राज्य कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि उन्हें उनके द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच का आश्वासन दिया गया है।
भाजपा ने आरोपों को "बेबुनियाद और निराधार" बताकर खारिज कर दिया।
यह भी पढ़े | दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रेस्टोरेंट इंडस्ट्री से परमिट राज हटाने को लेकर लिए कई अहम फैसले.
सावंत ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे लोकतंत्र के खिलाफ भाजपा द्वारा संचालित सोशल मीडिया आतंकवाद की जांच की मांग को लेकर हम मुंबई पुलिस आयुक्त से मिले। उसका (सोशल मीडिया अभियान का) मकसद फर्जी कहानी के जरिये लोगों में कृत्रिम गुस्सा पैदा कर सरकार को बदनाम करना था। हमारी टीम ने ट्विटर पर इसकी छानबीन की और निम्नलिखित तथ्यों का पता लगाया है।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि इस साल जून में राजपूत की मौत के बाद मुंबई पुलिस और राज्य सरकार के खिलाफ अभियान चलाने के लिए हजारों ट्विटर अकाउंट बनाए गए।
इसपर पलटवार करते हुए महाराष्ट्र भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने कहा, "कांग्रेस और सावंत को बेबुनियाद और निराधार आरोप लगाने की आदत है.. मामले की जांच होने दें।’’
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि "निराधार" आरोप लगाने के बजाय, सत्तारूढ़ दल को महिलाओं की सुरक्षा सहित राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2020 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

