देश की खबरें | सुशांत मामले में ‘भाजपा कोण’ की जांच हो : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने शुक्रवार को मांग की कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में “भाजपा कोण” की भी जांच होनी चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 28 अगस्त कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई ने शुक्रवार को मांग की कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में “भाजपा कोण” की भी जांच होनी चाहिए।

प्रदेश भाजपा ने हालांकि कांग्रेस की मांग और आरोपों को बकवास करार दिया।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में1808 नए मरीज पाए गए, 20 की मौत: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता सचिन सावंत ने दावा किया कि सीबीआई मामले के मादक द्रव्य पहलू के संदर्भ में संदीप सिंह से पूछताछ करने जा रही है जो जीवनी आधारित फिल्म “पीएम नरेंद्र मोदी” के निर्माता हैं।

सावंत ने ट्वीट किया, “इसमें निश्चित रूप से भाजपा कोण भी है। मादक द्रव्य के लेनदेन में सीबीआई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म के निर्माता की जांच करेगी। यह बेहद गंभीर है।”

यह भी पढ़े | JEE Exams 2020 From Lahore? क्या पाकिस्तान करवाना चाहता है जेईई की परीक्षा स्थगित, जानें सोशल मीडिया पर वायरल लाहौर का कनेक्शन.

उन्होंने कहा, “क्या इसी लिये मामले की जांच में सीबीआई को लाने की इतनी जल्दी थी। जब बॉलीवुड में कई शीर्ष निर्माता थे तब इस परियोजना को अंजाम देने के लिये संदीप सिंह को क्यो चुना गया?”

सावंत ने कहा, “मुख्यमंत्री, गृह मंत्री को बॉलीवुड, मादक द्रव्यों और भाजपा के बीच साठगांठ की जांच करनी चाहिए।”

सावंत ने कहा, “भाजपा और बॉलीवुड के संबंधों के बारे में सब जानते हैं। क्या सीबीआई से मामले की जांच कराने की मांग किसी को बचाने के लिये थी? महाराष्ट्र सरकार को इस नजरिये की जांच करनी चाहिए।”

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ‘छवि खराब’ करने का प्रयास करने वाली फिल्म “एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर” के निर्माता विजय गुट्टे भी आपराधिक मामले में फंसे थे।

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने सावंत की मांग को बकवास बताते हुए 2015 के एक लेख का लिंक साझा किया जिसमें कहा गया था कि बाल ठाकरे की पुत्र-वधू स्मिता ठाकरे भी दिवंगत शिवसेना सुप्रीमो पर संदीप सिंह के साथ मिलकर एक फिल्म के निर्माण की योजना बना रही थीं।

उपाध्याय ने उनसे कहा, “पहले सारी जानकारी जुटाइयो। क्या आप इसमें भी कोई तार जुड़े पाएंगे।”

भाजपा नेता राम कदम ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे एक पत्र में आगामी विधानसभा सत्र में “बॉलीवुड-मादक द्रव्य साठगांठ” विषय पर चर्चा कराए जाने की मांग की है।

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी मामले की जांच के दौरान मादक द्रव्यों को लेकर हुए खुलासों के बाद स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने रिया के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\