एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | सूर्यवंशी युवा वनडे में सबसे तेज और सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले वाले खिलाड़ी बने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. प्रतिभाशाली वैभव सूर्यवंशी ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से प्रभावित करना जारी रखते हुए युवा वनडे मैच का सबसे तेज शतक जड़ा जिससे भारत अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मैच में शनिवार को यहां नौ विकेट पर 363 रन बनाये।

खेल की खबरें | सूर्यवंशी युवा वनडे में सबसे तेज और सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले वाले खिलाड़ी बने

वॉर्सेस्टर, पांच जुलाई प्रतिभाशाली वैभव सूर्यवंशी ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से प्रभावित करना जारी रखते हुए युवा वनडे मैच का सबसे तेज शतक जड़ा जिससे भारत अंडर-19 टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे मैच में शनिवार को यहां नौ विकेट पर 363 रन बनाये।

आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले सूर्यावंशी ने 50 ओवर के प्रारूप में भी अपनी काबिलियत साबित की। उन्होंने सिर्फ 78 गेंदों की पारी में 13 चौके और 10 छक्कों की मदद से 143 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 183 का रहा।

सूर्यावंशी ने अपना शतक 52 गेंद में पूरा कर सबसे तेज युवा वनडे शतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड पहले पाकिस्तान के कामरान गुलाम के नाम था। गुलाम ने 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ ही 53 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

भारतीय खिलाड़ियों में यह रिकॉर्ड राज अंगद बावा के नाम था जिन्होंने 2022 में अंडर-19 विश्व कप में युगांडा के खिलाफ 69 गेंदों में शतक बनाया था।

वह इसके साथ ही युवा क्रिकेट के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज भी बन गए हैं। सूर्यवंशी की उम्र 14 साल और 100 दिन है। उन्होंने बांग्लादेश के नाजमुल हुसैन शान्टो का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 14 साल और 241 दिन की उम्र में तीन अंकों का आंकड़ा पार किया था।

सूर्यवंशी ने इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स का प्रतिनिधि करते हुए सिर्फ 35 गेंद में शतक जड़ा था। वह इस लीग के सबसे युवा शतकवीर बनने के साथ सबसे तेजी से शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे।

बिहार के समस्तीपुर के इस खिलाड़ी ने पिछले साल चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ पुरुषों के युवा टेस्ट में दूसरा सबसे तेज शतक भी जड़ा था। उसने सिर्फ 58 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की। वह सिर्फ इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली से पीछे है, जिन्होंने 2005 में 56 गेंदों में शतक बनाया था।

भारतीय टीम पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 से आगे है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2025 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).