IND vs SL 1st T20I: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 214 रनों का लक्ष्य, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी

पंत (33 गेंद, छह चौके, एक छक्का) को शुरू में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन इसके बाद वह अपने अर्धशतक के करीब पहुंचे लेकिन एक रन से चूक गये. हालांकि श्रीलंका ने इसी स्कोर पर इन दोनों को आउट कर भारत को दोहरे झटके दिये. गिल पावरप्ले की अंतिम गेंद पर आउट हुए. वह दिलशान मदुशंका पर मिडऑन पर असिथा फर्नांडो को कैच देकर पवेलियन लोटे.

सूर्यकुमार यादव (Photo Credits: BCCI/Twitter)

पालेकल: भारत ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (58) के आक्रामक अर्धशतक और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से शनिवार को यहां तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका के खिलाफ सात विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (40 रन) और शुभमन गिल (34 रन) के अच्छी शुरूआत करने के बाद सूर्यकुमार (26 गेंद, आठ चौके, दो छक्के) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (49 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी से भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.

भारत की टी20 कप्तान के स्थायी कप्तान बनाये जाने के बाद सूर्यकुमार ने अपने पहले मैच में 26 गेंद की पारी में आठ चौके और दो छक्के जड़े. इस दौरान उन्होंने अपना 20वां अर्धशतक जमाया. बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद जायसवाल और शुभमन गिल (16 गेंद, छह चौके, एक छक्का) ने पहले विकेट के लिए 74 रन की भागीदारी निभाकर अच्छे स्कोर की नींव रखी. IND vs SL 1st T20I Live Score Update: टीम इंडिया ने श्रीलंका को दिया 214 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत ने खेली शानदार पारी

पंत (33 गेंद, छह चौके, एक छक्का) को शुरू में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन इसके बाद वह अपने अर्धशतक के करीब पहुंचे लेकिन एक रन से चूक गये. हालांकि श्रीलंका ने इसी स्कोर पर इन दोनों को आउट कर भारत को दोहरे झटके दिये. गिल पावरप्ले की अंतिम गेंद पर आउट हुए. वह दिलशान मदुशंका पर मिडऑन पर असिथा फर्नांडो को कैच देकर पवेलियन लोटे.

वानिंदु हसारंगा अपना पहला ही ओवर फेंकने उतरे और जायसवाल (21 गेंद, पांच चौके, दो छक्के) उनकी गुगली गेंद पर स्टंप आउट हुए. स्कोर दो विकेट पर 74 रन हो गया. श्रीलंका के लिए मथीशा पाथिराना ने चार विकेट जबकि मदुशंका, असिथा फर्नांडो और हसारंगा ने एक एक विकेट झटका.

धीमी पिच पर श्रीलंकाई तेज गेंदबाजों की लेंथ अनियमित थी. लेकिन हसारंगा (चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट) ने शानदार प्रदर्शन किया. पाथिराना ने कुछ परफेक्ट यार्कर फेंकने के बाद 40 रन देकर चार विकेट झटके.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Kohli Applauds Sarfaraz Khan: विराट कोहली ने जीता दिल, सरफराज खान की जुझारू पारी के लिए बीच मैदान बजाई तालियां

Shreyas Iyer IPL Stats Against PBKS: आईपीएल इतिहास में पंजाब किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन, PBKS के कप्तान के आकंड़ों पर एक नजर