IND vs SL 1st T20I: टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 214 रनों का लक्ष्य, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी
पंत (33 गेंद, छह चौके, एक छक्का) को शुरू में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन इसके बाद वह अपने अर्धशतक के करीब पहुंचे लेकिन एक रन से चूक गये. हालांकि श्रीलंका ने इसी स्कोर पर इन दोनों को आउट कर भारत को दोहरे झटके दिये. गिल पावरप्ले की अंतिम गेंद पर आउट हुए. वह दिलशान मदुशंका पर मिडऑन पर असिथा फर्नांडो को कैच देकर पवेलियन लोटे.
पालेकल: भारत ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (58) के आक्रामक अर्धशतक और शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से शनिवार को यहां तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका के खिलाफ सात विकेट पर 213 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (40 रन) और शुभमन गिल (34 रन) के अच्छी शुरूआत करने के बाद सूर्यकुमार (26 गेंद, आठ चौके, दो छक्के) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (49 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी से भारत को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया.
भारत की टी20 कप्तान के स्थायी कप्तान बनाये जाने के बाद सूर्यकुमार ने अपने पहले मैच में 26 गेंद की पारी में आठ चौके और दो छक्के जड़े. इस दौरान उन्होंने अपना 20वां अर्धशतक जमाया. बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद जायसवाल और शुभमन गिल (16 गेंद, छह चौके, एक छक्का) ने पहले विकेट के लिए 74 रन की भागीदारी निभाकर अच्छे स्कोर की नींव रखी. IND vs SL 1st T20I Live Score Update: टीम इंडिया ने श्रीलंका को दिया 214 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत ने खेली शानदार पारी
पंत (33 गेंद, छह चौके, एक छक्का) को शुरू में थोड़ी परेशानी हुई, लेकिन इसके बाद वह अपने अर्धशतक के करीब पहुंचे लेकिन एक रन से चूक गये. हालांकि श्रीलंका ने इसी स्कोर पर इन दोनों को आउट कर भारत को दोहरे झटके दिये. गिल पावरप्ले की अंतिम गेंद पर आउट हुए. वह दिलशान मदुशंका पर मिडऑन पर असिथा फर्नांडो को कैच देकर पवेलियन लोटे.
वानिंदु हसारंगा अपना पहला ही ओवर फेंकने उतरे और जायसवाल (21 गेंद, पांच चौके, दो छक्के) उनकी गुगली गेंद पर स्टंप आउट हुए. स्कोर दो विकेट पर 74 रन हो गया. श्रीलंका के लिए मथीशा पाथिराना ने चार विकेट जबकि मदुशंका, असिथा फर्नांडो और हसारंगा ने एक एक विकेट झटका.
धीमी पिच पर श्रीलंकाई तेज गेंदबाजों की लेंथ अनियमित थी. लेकिन हसारंगा (चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट) ने शानदार प्रदर्शन किया. पाथिराना ने कुछ परफेक्ट यार्कर फेंकने के बाद 40 रन देकर चार विकेट झटके.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2024 09:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

