खेल की खबरें | सूर्यकुमार आईसीसी टी20 रैंकिंग में दूसरे स्थान पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ताजा जारी आईसीसी टी20 रैंकिंग में तीन पायदान की छलांग से दूसरे स्थान पर पहुंच गये।
दुबई, तीन अगस्त भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ताजा जारी आईसीसी टी20 रैंकिंग में तीन पायदान की छलांग से दूसरे स्थान पर पहुंच गये।
वेस्टइंडीज के खिलाफ मंगलवार को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 44 गेंद में 76 रन की अर्धशतकीय पारी खेलने वाले सूर्यकुमार (816) शीर्ष रैंकिंग पर काबिज बाबर आजम (818) से केवल दो रेटिंग अंक पीछे हैं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ इस पारी से उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया था। उनके अब 816 अंक हैं और पांच मैचों की श्रृंखला में वह 111 रन बना चुके हैं जिसमें भारत 2-1 से बढ़त बनाये है।
वहीं दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रीजा हेंड्रिक्स 16 पायदान के फायदे से 15वें स्थान पर पहुंच गये हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सभी तीनों मैच में अर्धशतक जड़े थे।
वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रैंडन किंग (29 पायदान के लाभ से 27वें स्थान पर), इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो (13 पायदान के फायदे से 31वें स्थान पर) और दक्षिण अफ्रीका के रिली रोसोऊ (संयुक्त 37वें स्थान पर) ने भी ऊपर की ओर कदम बढ़ाये।
हेनरिच क्लासेन और भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (66वें स्थान) भी रैंकिंग में ऊपर की ओर बढ़े हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में आठ विकेट चटकाने वाले दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर तबरेज शम्सी को टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में 19 रेटिंग अंक का फायदा मिला जिससे वह दूसरे स्थान पर पहुंच गये।
शम्सी एक पायदान की बढ़त हासिल करने में सफल रहे लेकिन वह शीर्ष रैंकिंग पर काबिज जोश हेजलवुड (792 रेटिंग अंक) से 64 रेटिंग अंक पीछे हैं।
वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन, इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन, न्यूजीलैंड के स्पिनर मिशेल सैंटनर और ईश सोढ़ी को भी फायदा मिला।
वनडे रैंकिंग में भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक पायदान के लाभ से 12वें स्थान पर पहुंच गये हैं।
भारतीय गेंदबाज युजवेंद्र चहल (16वें) और शार्दुल ठाकुर (72वें) भी रैंकिंग में ऊपर की ओर बढ़े हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2022 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

