देश की खबरें | दिल्ली-एनसीआर के निवासियों के बीच कोविड जैसे लक्षणों को लेकर सर्वेक्षण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली और उसके पड़ोसी शहरों में रहने वाले 55 प्रतिशत परिवारों में ‘‘एक या इससे अधिक सदस्यों’ में अप्रैल और मई में एक या एक से अधिक कोविड जैसे लक्षण थे। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

नयी दिल्ली, 11 मई दिल्ली और उसके पड़ोसी शहरों में रहने वाले 55 प्रतिशत परिवारों में ‘‘एक या इससे अधिक सदस्यों’ में अप्रैल और मई में एक या एक से अधिक कोविड जैसे लक्षण थे। एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।

एक ऑनलाइन स्वास्थ्य मंच ने हाल में एक सर्वेक्षण किया और प्रश्नावली के लिए दिल्ली-एनसीआर के निवासियों से प्रतिक्रिया मांगी।

इन प्रश्नों में से एक प्रश्न पूछा गया था ‘ आप या परिवार में कोई और सदस्य अप्रैल या मई में अस्वस्थ (बुखार, गले में खराश या खांसी, सर्दी , थकान या शरीर में दर्द, पेट दर्द, दस्त, सांस लेने में कठिनाई, बेचैनी आदि जैसे लक्षणों के साथ) हुआ था।’

एक अन्य प्रश्न पूछा गया था कि ‘क्या आपने/उन्होंने किसी प्रकार की कोविड-19 जांच कराई थी।’

जवाब में 66 प्रतिशत निवासियों ने कहा, ‘‘नहीं’’। केवल 22 प्रतिशत लोगों ने कहा, ‘‘हां, एक बार’’और अन्य 12 प्रतिशत ने कहा, ‘‘हां, कई बार’’।

‘लोकलसर्किल्स’ ने एक बयान में दावा किया, ‘‘इसका मतलब है कि दिल्ली-एनसीआर के जिन परिवारों में अप्रैल-मई में एक या एक से अधिक सदस्यों में कोविड जैसे लक्षण दिख रहे थे, उनमें से तीन में से दो ने कोविड जांच नहीं कराई। सर्वेक्षण में इस सवाल पर 11,235 प्रतिक्रियाएं मिलीं।’’

बयान में कहा गया है कि सर्वेक्षण में यह भी पाया गया कि जिन लोगों की जांच की जा रही थी, उनमें से 42 प्रतिशत केवल ‘रैपिड एंटीजन जांच’ का विकल्प चुन रहे थे।

इसमें कहा गया है कि सर्वेक्षण में दिल्ली के सभी जिलों और एनसीआर शहरों नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में स्थित निवासियों से 23,500 से अधिक प्रतिक्रियाएं मिलीं। इसमें कहा गया है कि सर्वेक्षण में जिन लोगों की प्रतिक्रियाएं ली गई उनमें से 64 प्रतिशत पुरुष थे जबकि 36 प्रतिशत महिलाएं थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड