विदेश की खबरें | समूचे ब्रिटेन में फिर से कोविड-19 के मामले बढ़ने को लेकर लंदन में निगरानी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण की दर और अधिक बढ़ने के कारण शुक्रवार को लंदन को कोविड-19 निगरानी सूची में रख दिया गया, जबकि देश के कई अन्य शहरों में लॉकडाउन की सख्त पाबंदियां लागू की गई हैं।

लंदन, 25 सितंबर ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण की दर और अधिक बढ़ने के कारण शुक्रवार को लंदन को कोविड-19 निगरानी सूची में रख दिया गया, जबकि देश के कई अन्य शहरों में लॉकडाउन की सख्त पाबंदियां लागू की गई हैं।

संक्रमण फैलने की दर (आर नंबर) के एक से अधिक होने के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। यह संख्या (आर नंबर) अब 1.2 से 1.5 के बीच है। इसका यह मतलब है कि औसतन हर 10 संक्रमित व्यक्ति 12 से 15 लोगों को संक्रमित करेंगे।

यह भी पढ़े | UNESCO Global Education Meeting: COVID19 के कारण शिक्षा की स्थिति पर चर्चा के लिए यूनेस्को अगले माह बुलाएगा विशेष सत्र.

लंदन परिषद ने कहा कि ब्रिटेन की राजधानी के लिये कोई अतिरिक्त उपाय अभी नहीं किये गये हैं लेकिन जांच की संख्या बढ़ाई जा रही है।

शहर के मेयर सादिक खान ने कहा,‘‘लंदन अब बहुत ही चिंताजनक कगार पर पहुंच गया है। यह जरूरी है कि जांच की संख्या फौरन बढ़ाई जाए और उन इलाकों में ध्यान केंद्रित किया जाए जहां इसकी सर्वाधिक जरूरत है। किसी तरह की देर होने से लोगों को इसकी कीमत जान गंवा कर चुकानी पड़ेगी।’’

यह भी पढ़े | COVID19 Cases in Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर कोरोना के मामले 3.21 करोड़ के पार, अब तक 981,754 संक्रमितों की हुई मौत.

वहीं, कार्डिफ, स्वांसी काउंटी क्षेत्र और वेल्स में लियेनली शहर में लॉकडाउन की सख्त पाबंदियां लागू की गई हैं।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के मुताबिक इंग्लैंड में पिछले हफ्ते कोविड-19 के मामले 60 फीसदी बढ़े हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर