एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | सुरुचि, नीरज और सम्राट राणा राष्ट्रीय निशानेबाजी चयन ट्रायल्स में चमके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सुरुचि इंदर सिंह ने रविवार को यहां ग्रुप ए निशानेबाजों के लिए राष्ट्रीय चयन ट्रायल में महिलाओं की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को पछाड़कर जीत हासिल की जबकि नौसेना के निशानेबाज नीरज कुमार ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पुरुष स्पर्धा में चमकदार प्रदर्शन किया।

खेल की खबरें | सुरुचि, नीरज और सम्राट राणा राष्ट्रीय निशानेबाजी चयन ट्रायल्स में चमके

देहरादून, 29 जून सुरुचि इंदर सिंह ने रविवार को यहां ग्रुप ए निशानेबाजों के लिए राष्ट्रीय चयन ट्रायल में महिलाओं की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर को पछाड़कर जीत हासिल की जबकि नौसेना के निशानेबाज नीरज कुमार ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पुरुष स्पर्धा में चमकदार प्रदर्शन किया।

सितारों से सजे फाइनल में सुरुचि ने 245.6 का स्कोर बनाया जो मनु भाकर से 1.1 अंक बेहतर था। भाकर ने 244.5 का स्कोर बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया जबकि अनुभवी राही सरनोबत 223.1 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।

दिन के पहले फाइनल में सम्राट राणा ने 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष स्पर्धा में अंतिम शॉट में 10.5 के स्कोर के साथ पहला स्थान हासिल किया जबकि सौरभ केवल 9.6 का स्कोर ही बना सके।

सम्राट ने 241.7 का स्कोर बनाया जबकि सौरभ ने 241.5 के कुल स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। आदित्य मालरा 217.8 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

नीरज कुमार ने पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पी फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दो ट्रायल जीते। नौसेना के इस जवान ने 463 अंक बनाए जो ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर से दो अंक बेहतर थे।

विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता अखिल श्योराण 448.8 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे जबकि पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता स्वप्निल सुरेश कुसाले 438.4 के साथ चौथे स्थान पर रहे।

ट्रायल सोमवार को समाप्त होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2025 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).