एजेंसी न्यूज

नयी भर्ती पर एक साल की रोक के लिये सुरजेवाला ने खट्टर पर बोला हमला

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरजेवाला ने संवाददाताओं को बताया, 'मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक तुगलकी फरमान जारी कर दिया है कि हरियाणा के युवाओं को एक साल तक नौकरी नहीं मिलेगी ।'

नयी भर्ती पर एक साल की रोक के लिये सुरजेवाला ने खट्टर पर बोला हमला
जमात

चंडीगढ़, 27 अप्रैल हरियाणा में नयी भर्ती पर एक साल तक कथित रोक लगाने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर हमला बोलते हुये इसे 'तुगलकी फरमान' करार दिया ।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुरजेवाला ने संवाददाताओं को बताया, 'मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक तुगलकी फरमान जारी कर दिया है कि हरियाणा के युवाओं को एक साल तक नौकरी नहीं मिलेगी ।'

खट्टर ने कथित रूप से कहा था कि कोरोना वायरस महामारी के कारण मौजूदा स्थिति को देखते हुये राज्य सरकार ने एक साल तक नयी भर्ती पर रोक लगा दी है जबकि इस साल किसी कर्मचारी को एलटीसी नहीं मिलेगा ।

सुरजेवाला ने दावा किया कि पिछले पांच साल में खट्टर सरकार ने नौकरियों के नाम पर युवाओं को 'लॉलीपॉप' थमाया है और राज्य में बेरोजगारी दर बहुत अधिक हो गयी है।

उन्होंने कहा कि अब भाजपा—जजपा सरकार यह नया आदेश जारी कर युवाओं के साथ घोर अन्याय कर रही है ।

उन्होंने कहा, 'हरियाणा के युवा शिक्षित हैं, उनके पास क्षमता है, अगर सरकार भर्ती रोक देगी तो एक साल तक वह कहां जायेंगे । भर्ती पर रोक लगाना सरकार के असंवेदनशील रवैये को दर्शाता है ।'

हरियाणा के पूर्व मंत्री ने कहा, 'हम खट्टर सरकार से पूछना चाहते हैं कि क्या वह माता पिता की कठिनाईयों को समझ सकते हैं, जिनके शिक्षित बेटा बेटी बेरोजगार हैं और घरों में बैठे हैं । हम सरकार से आग्रह करना चाहते हैं कि वह इस निर्णय को वापस ले ।'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2020 09:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).